फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp minister anil vij, bjp mp satyapal singh, bjp rebellion, haryana bjp, rohtak, haryana

BJP सांसद और मंत्री के बीच जुबानी जंग, विपक्ष का तीखा वार

Sun, 10 Apr 2016 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 10 Apr 2016 01:14 PM IST
विज्ञापन
bjp minister anil vij, bjp mp satyapal singh, bjp rebellion, haryana bjp, rohtak, haryana
अनिल विज और सत्यपाल सिंह के फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो
दो वरिष्ठ नेताओं की बयानबाजी से भाजपा पार्टी की मुसीबत बढ़ती दिख रही है। जबकि भाजपा नेताओं की आपसी रार पर विपक्ष भी वार करने से नहीं चूक रहा है। नेताओं की जुबानी जंग की वजह से प्रदेश की सियासत का पारा चढ़ता जा रहा है। हालांकि अंदरखाने भाजपा आपसी रार पर विराम लगाने की कवायद कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की जाट आंदोलन के दौरान जलाई गई कोठी को देखने आए बागपत से भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि शर्म की बात है कि जब सरकार के वरिष्ठ मंत्री के घर जलाने वाले नहीं पकड़े जा रहे हैं तो आम आदमी का क्या होगा? उन्होंने यह भी कह दिया कि वह पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय हाईकमान को भेजेंगे।
विज्ञापन


सांसद की यह बात प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को नागवार गुजरी। विज ने तीखे अंदाज में कहा कि पार्टी को या तो सांसद को हटा देना चाहिए या हमें हटा देना चाहिए। विज का बयान मीडिया में आते ही पार्टी में हलचल मच गई। अपने ही दो नेताओं की तीखी बयानबाजी से डरे पार्टी नेता डैमेज कंट्रोल में जुट गए। सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में केंद्र के एक मंत्री ने प्रदेश के भाजपा नेतृत्व से बातचीत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंत्री ने बयानबाजी को तूल नहीं देने का अनुरोध किया है। दूसरी ओर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला मामले को शांत करने में जुट गए हैं। बता दें कि सांसद सत्यपाल सिंह भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के खास माने जाते हैं जबकि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की प्रदेश सरकार में अच्छी पकड़ बताई जाती है। 

सांसद सत्यपाल सिंह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के बीच कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है। बल्कि सरकार पर टिप्पणी करने के संबंध में यह विवाद शुरू हुआ, लेकिन इसमें सांसद की भी गलती नहीं है। उनको मामले की पूरी जानकारी नहीं थी कि अभी तक क्या कार्रवाई की गई है। इस संबंध में सभी से बातचीत हो गई है। विवाद जैसी कोई बात नहीं है। प्रदेश सरकार लगातार आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है और दंगा पीड़ितों की मदद की जा रही है। 

- सुभाष बराला, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा

यह शर्म की बात है कि भाजपा के सांसद खुद आरोपियों के नहीं पकड़े जाने की बात कहते हैं। अगर प्रदेश सरकार आगजनी मामले के असली गुनहगार नहीं पकड़ सकती तो इसके लिए सीएम खुद दोषी हैं। भाजपा का एक सूत्री कार्यक्रम है कि किसी तरह पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को दंगा मामले में फंसाया जाए। कांग्रेसियों को पागल कहने वाला भाजपा विधायक खुद पागल है। 
- कृष्ण मूर्ति हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed