{"_id":"665ef38812007b0cdb040499","slug":"bjp-loses-all-loksabha-seats-in-punjab-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में भाजपा शून्य पर: बेअसर रहा पीएम मोदी का प्रचार, राहुल के प्रचार वाली तीन सीटें कांग्रेस जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में भाजपा शून्य पर: बेअसर रहा पीएम मोदी का प्रचार, राहुल के प्रचार वाली तीन सीटें कांग्रेस जीती
Wed, 05 Jun 2024 10:10 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 05 Jun 2024 10:10 AM IST
सार
पंजाब में इस बार भाजपा ने सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। पहली बार अपने दम पर मैदान में उतरी पार्टी को किसी भी सीट पर जीत नहीं मिली। वहीं कांग्रेस ने पिछली बार के प्रदर्शन को दोहराया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी और राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा का खाता नहीं खुला। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार का जिम्मा खुद संभाला था।
जहां पीएम मोदी का प्रचार इस चुनाव में बेअसर रहा, वहीं पंजाब कांग्रेस के लिए राहुल गांधी की रैलियां शुभ साबित हुई हैं। कांग्रेस पंजाब में पिछले चुनाव की तरह ही सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी हुई। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 8 जीती थी और इस बार भी कांग्रेस ने चुनाव में अपने पुराने अच्छे प्रदर्शन को दोहराया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटियाला, गुरदासपुर, होशियारपुर और जालंधर में रैलियां की थी, लेकिन बाकी सीटों की तरह ही इन सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने होशियारपुर व गुरदासपुर सीट पर जीत दर्ज की थी। तब गुरदासपुर से अभिनेता सनी देओल और होशियारपुर से सोमप्रकाश ने चुनाव जीता था। इस बार गुरदासपुर में पार्टी ने दिनेश बब्बी और होशियारपुर में केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश की पत्नी अनिता सोमप्रकाश को टिकट दी थी, लेकिन दोनों ही चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। गुरदासपुर व होशियारपुर हिंदू बहुल क्षेत्र है और इसे भाजपा का गढ़ माना जाता है, लेकिन बावजूद इसके पार्टी यहां जीत दर्ज करने में असफल रही।
विज्ञापन
इसी तरह पटियाला में कैप्टन अमरिंदर सिंह पत्नी परनीत कौर चुनाव में मैदान में उतरी थी। परनीत इसी सीट से चार बार सांसद रह चुकी हैं। इस बार वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा से चुनाव मैदान उतरी थी, लेकिन हार गई। वहीं जालंधर में आप छोड़ भाजपा से चुनाव मैदान में उतरे सुशील रिंकू भी अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं।
कांग्रेस ने राहुल की रैलियों वाली तीनों सीटें की फतेह
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी की तरह ही पंजाब में कुल चार रैलियां की थी। वह पटियाला, नवां शहर, अमृतसर और लुधियाना में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए आए थे। पटियाला में धर्मवीर गांधी दोबारा इस सीट पर जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2014 में वह आप से चुनाव लड़ते हुए सांसद चुने गए। इसी तरह अमृतसर में कांग्रेस के गुरजीत औजला और लुधियाना में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने जीत दर्ज की है।