भाजपा नेताओं ने एक दूसरे पर तानी बंदूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के बरनाला के डीएसपी ऑफिस में शुक्रवार को जिला भाजपा के दो गुट आपस में भिड़ गए। जहां तक कि दोनों गुटों के एक-एक भाजपा नेता ने एक दूसरे की तरफ पिस्तौलें तान दी।
स्थिति तनाव वाली बनी तो डीएसपी आफिस के पुलिस मुलाजिमों ने बीच में पड़कर दोनों गुटों को एक-दूसरे से दूर किया, जबकि भाजपा नेता नीरज गर्ग सिविल अस्पताल में दाखिल हो गए।
सिविल अस्पताल में दाखिल भाजपा नेता नीरज गर्ग ने कहा कि वे किसी के समझौते के तहत डीएसपी दफतर गए थे।
पिस्तौल तान कर जान से मारने की धमकी
डीएसपी ऑफिस में बात चल ही रही थी कि भाजपा के पूर्व जिला प्रधान प्रेम प्रीतम जिंदल, जिला उपाध्यक्ष ललित गर्ग, भाजपा मंडल बरनाला के प्रधान नरेंद्र गर्ग नीटा एवं पूर्व जिला प्रधान सुभाष कुमार मक्कड़ा दूसरी पाटी के पक्ष में आ गए।
उन्होंने वहां गाली गलौच की और जब उन्होंने विरोध किया तो इन चारों भाजपा नेताओं ने उनसे मारपीट की। भाजपा नेता नरेंद्र गर्ग नीटा ने उन पर अपनी पिस्तौल तान कर उसे जान से मारने की धमकी दी।
नीरज जिंदल को पिछले दिनों पार्टी विरोधी गतिविधियां के कारण पद्मुक्त कर दिया गया था और भाजपा के जिला प्रधान गुरमीत बावा हंड़ियाया ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निकालने की सिफारिश प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा को की हुई है।
दोनों गुटों में सुलह करवाने की कोशिश तेज
भाजपा नेता प्रेम प्रीतम जिंदल, ललित गर्ग, नरेंद्र गर्ग नीटा और सुभाष मक्कड़ा ने कहा कि इसी रंजिश से शुक्रवार को नीरज जिंदल उनको डीएसपी दफतर में डराने धमकाने लगे और उन पर फायरिंग करने के लिए अपना रिवाल्वर निकाल लिया।
अगर पुलिस कर्मी बीच में न आते तो उनका जानी नुकसान हो सकता था। मामले की जांच कर रहे थाना सिटी के प्रभारी नवदीप सिंह ने कहा कि दोनों गुटों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयानों के आधार पर ही अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खबर लिखे जाने तक दोनों गुटों में समझौता करवाने के लिए भाजपा के जिला प्रधान गुरमीत सिंह हंड़ियाया और भाजपा के सीनियर नेता धीरज कुमार पहुंच गए थे।