फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP leader Sunil Jakhar told reason for the cancellation of Punjab tableau by Central govt

Punjab: सुनील जाखड़ बोले- झांकी में अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान की फोटो लगी, आप ने कहा- यह झूठ है

Fri, 29 Dec 2023 12:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Dec 2023 12:02 AM IST
सार

जाखड़ ने दावा किया कि झांकी में पंजाब की थीम सही नहीं थी और केंद्र ने पंजाब सरकार को थीम बदलने को कहा था। पंजाब की झांकी पर सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की फोटो लगी थी। इसी वजह से यह रद्द हुई।

विज्ञापन
BJP leader Sunil Jakhar told reason for the cancellation of Punjab tableau by Central govt
सुनील जाखड़। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने गुरुवार को कहा कि पंजाब की झांकी पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के फोटो लगे थे। यही वजह है कि केंद्र ने पंजाब की झांकी को रद्द कर दिया। सुनील जाखड़ ने चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान जाखड़ ने केंद्र सरकार पर सीएम भगवंत मान के आरोपों पर स्पष्टीकरण दिया। सीएम मान ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर सुनील जाखड़ को चुनौती दी थी। उन्होंने लगातार दूसरे साल पंजाब की झांकी रद्द करने पर जाखड़ से जवाब मांगा था। 

विज्ञापन


जाखड़ ने दावा किया कि झांकी में पंजाब की थीम सही नहीं थी और केंद्र ने पंजाब सरकार को थीम बदलने को कहा था। पंजाब की झांकी पर सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की फोटो लगी थी। इसी वजह से यह रद्द हुई। जाखड़ ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी को लेकर मुख्यमंत्री मान बेवजह राजनीति कर रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है, जब झांकी दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं हुई। 

विज्ञापन

17 बार हुई परेड में से केवल नौ बार पंजाब की झांकी को जगह मिली है लेकिन तब पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने इस पर कभी राजनीति नहीं की। झांकी शामिल न होने से पंजाब का अपमान वाली कोई बात नहीं है। यह विरोध जताकर मुख्यमंत्री मान तो केजरीवाल के आदेश को पूरा कर रहे थे।

सीएम मान ने बुधवार को एलान किया था कि पंजाब में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में झांकी को दिखाया जाएगा। इसमें स्लोगन 'केंद्र द्वारा रद्द' लिखा जाएगा। अब इस पर जाखड़ ने कहा कि अगर सीएम मान रद्द हुई झांकी को 26 जनवरी को पंजाब के लोगों के बीच लेकर जाएंगे तो पंजाब भाजपा भी अपनी झांकी निकालेगी। इसमें पंजाब की जेलों में फोन और गैंगस्टरों के इंटरव्यू जैसे मुद्दे को दर्शाया जाएगा।

सुखबीर ने पीएम से की दखल देने की मांग

शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी को शामिल नहीं करने पर निराशा जताई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में दखल देने की मांग की।

सुनील जाखड़ ने झांकी पर मीडिया में झूठ बोलाः आप

पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ के बयान पर पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने गुरुवार को कहा कि सुनील जाखड़ ने गणतंत्र दिवस झांकी को लेकर झूठ बोला है। झांकी में मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की कहीं कोई फोटो नहीं है।

जाखड़ के बयान कि पिछले मुख्यमंत्रियों ने इस पर कभी सवाल खड़ा नहीं किया। इस पर कंग ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और बादल पंजाब की विरासत को लेकर गंभीर नहीं थे लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब की संस्कृति और विरासत की चिंता है। जाखड़ का बयान कि झांकी से पंजाब का मजाक बन जाता, पर कंग ने सवाल किया कि देश के लिए जान देने वाले भगत सिंह और करतार सिंह सराभा जैसे शहीदों की झांकी दिखाने से मजाक कैसे बन जाता? देश का मजाक अंग्रेजों से माफी मांगने वाले सावरकर जैसे लोगों से होता है। शहीद भगत सिंह और सराभा जैसे लोगों से नहीं। भाजपा अंग्रेजों से माफी मांगने वाले सावरकर को अपना आइकन मानती है, इन्हें भगत सिंह और करतार सिंह सराभा से दिक्कत है।

कंग ने कहा कि भाजपा वह पार्टी है जो आजादी की लड़ाई के समय अंग्रेजों के साथ थी और उसकी मातृसंस्था आरएसएस ने कई साल तक तिरंगे झंडे को नहीं माना। ये बातें शायद सुनील जाखड़ को याद नहीं हैं क्योंकि वे अभी नए-नए भाजपा में आए हैं। इतने बड़े इवेंट में पंजाब के साथ दो बार भेदभाव किया गया, जबकि पंजाबियों ने देश के लिए सबसे ज्यादा शहादतें दी हैं। देश की आजादी के लिए भी और आजादी के बाद भी। फिर भी पंजाब के साथ भेदभाव से पता लग रहा है कि भाजपा की असली मंशा क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed