फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Leader Shwait Malik reply on Sukhbir Singh Badal Statement

भाजपा बोली- संसद में सुखबीर और कैबिनेट में हरसिमरत कौर ने किया था कृषि कानूनों का समर्थन

Wed, 16 Dec 2020 06:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Dec 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
BJP Leader Shwait Malik reply on Sukhbir Singh Badal Statement
राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक। - फोटो : फाइल फोटो

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष व सांसद सुखबीर बादल ने भाजपा को देश का असली टुकड़े-टुकड़े गैंग बताया था। अब इस पर भाजपा के राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक ने पलटवार किया है। मलिक ने सुखबीर बादल व उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल पर तंज कसते हुए कहा की दोनों कृषि कानून पर दोहरे मापदंड अपना रहे है। 

विज्ञापन


सुखबीर बादल में संसद में इन कानूनों का समर्थन किया था। हरसिमरत कौर ने कैबिनेट की बैठक में इन कानूनों को किसानों के हित में बताया था। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने एक वीडियो जारी कर इस कानून का समर्थन करने की किसानों से अपील की थी। बादल परिवार का यह रवैया निंदनीय है। 
विज्ञापन



भाजपा मुख्यालय खन्ना स्मारक में मीडिया से मुखातिब मलिक ने कहा की बादल परिवार ने किसानों के हित के इन कानूनों पर पहले किसानों को गुमराह किया और अब सियासी मजबूरी के कारण झूठ बोलने पर विवश है। मोदी सरकार ने जिन कृषि कानूनों को लागू किया है, वह कांग्रेस सरकार की ओर से बनाये गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अपने चुनावी घोषणा पत्र में इसका उल्लेख किया था। मोदी सरकार ने कुछ संशोधनों के साथ कानून लागू किए हैं। मलिक ने कहा की इन कानूनों से किसानों को आर्थिक लाभ होगा। केंद्र सरकार ने किसानों के साथ बातचीत के सभी दरवाजे खोले हैं। मोदी सरकार ने किसानों के खाते में प्रति वर्ष छह हजार रुपये जमा करवाने समेत कई किसान हितैषी योजनाएं लागू की हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेश महाजन व रजिंदर मोहन छीना मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed