फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP leader Shahnawaz Hussain reached Chandigarh

चंडीगढ़ पहुंचे भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन: कहा- किसानों के भेष में कांग्रेसी करेंगे तंग, अपने काम में जुटे रहें कार्यकर्ता

Tue, 20 Jul 2021 08:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Jul 2021 08:15 PM IST
सार

मंगलवार को बिहार के मंत्री और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ के भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि किसानों के भेष में कांग्रेसी तंग कर रहे हैं लेकिन कार्यकर्ता अपने काम में जुटे रहें। उन्होंने पंजाब कांग्रेस में मची खींचतान पर भी निशाना साधा।  

विज्ञापन
BJP leader Shahnawaz Hussain reached Chandigarh
चंडीगढ़ पहुंचे शाहनवाज हुसैन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के उद्योग मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और नगर निगम चुनाव में जुटने का निर्देश दिया। शाहनवाज हुसैन ने बीते दिनों भाजपा नेताओं पर हुए हमले की निंदा की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों के भेष में कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं। दिसंबर में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयारियों में जुट जाएं। कांग्रेसी आगे भी किसान के भेष में उन्हें तंग करेंगे लेकिन परेशान नहीं होना है और पार्टी के काम में लगे रहना है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछली बार भी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में प्रचार किया था। इस बार भी वह 35 सीटों पर प्रचार करने आएंगे और घर-घर जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन ठीक है लेकिन प्रदर्शन के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंघु बार्डर पर बैठे किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से हर संभव कोशिश की गई। सभी मांगें मानी गई। इसके बावजूद आंदोलनकारी बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि असल में किसान तो खेत में नजर आते हैं।

पंजाब में भाजपा सरप्राइज नतीजे देगी: शाहनवाज
शाहनवाज हुसैन ने पंजाब की राजनीति में हो रही उथल-पुथल को लेकर कहा कि कांग्रेस इस समय दो भागों में बंट चुकी है। कांग्रेस इंदिरा (आई) और कांग्रेस कैप्टन (ए)। दोनों में जंग चल रही है। कांग्रेस आपस में ही लड़ रही है। सरकार कांग्रेस ए की थी लेकिन अब कांग्रेस आई अपनी सरकार बनाना चाहती है। 


नवजोत सिद्धू अध्यक्ष बन गए हैं, उन्हें बधाई हो। शाहनवाज ने कहा कि पंजाब में अब कांग्रेस की सरकार आने वाली नहीं है, क्योंकि दोनों का आपस में ही मुकाबला चल रहा है। भाजपा सरप्राइज नतीजे देगी। जमीनी स्तर पर भाजपा की तरफ से तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed