{"_id":"657c4e99f050a04539068eb4","slug":"bjp-leader-amarpal-singh-bonny-ajnala-appears-before-sit-in-drug-case-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: ड्रग मामले में भाजपा नेता बोनी अजनाला एसआईटी के सामने पेश, पांच घंटे चली पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: ड्रग मामले में भाजपा नेता बोनी अजनाला एसआईटी के सामने पेश, पांच घंटे चली पूछताछ
Fri, 15 Dec 2023 06:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 15 Dec 2023 06:36 PM IST
सार
बाहर निकलने पर बोनी अजनाला ने कहा कि उन्होंने सभी सवालों के जवाब दिए हैं। आगे भी जब एसआईटी बुलाएगी तो वह पेश होंगे। गौरतलब है कि एसआईटी ने बोनी अजनाला को इससे पहले 13 दिसंबर को पेश होने को कहा था लेकिन किन्हीं कारणों से वह पेश नहीं हो सके थे।
विज्ञापन
अमरपाल सिंह बोनी अजनाला।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी अजनाला शुक्रवार सुबह ड्रग केस में विशेष जांच टीम (एसआईटी) के सामने पटियाला में पेश हुए। एडीजीपी मुखविंदर सिंह छीना की अगुवाई में बनी एसआईटी ने करीब पांच घंटे उनसे पूछताछ की। सुबह करीब 11 बजे बोनी अजनाला आईजी पटियाला रेंज के दफ्तर पहुंचे। शाम चार बजे तक पूछताछ जारी रही।
विज्ञापन
बाहर निकलने पर बोनी अजनाला ने कहा कि उन्होंने सभी सवालों के जवाब दिए हैं। आगे भी जब एसआईटी बुलाएगी तो वह पेश होंगे। गौरतलब है कि एसआईटी ने बोनी अजनाला को इससे पहले 13 दिसंबर को पेश होने को कहा था लेकिन किन्हीं कारणों से वह पेश नहीं हो सके थे।
विज्ञापन
बोनी ने अकाली सरकार में बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। इसके बाद भी वह समय-समय पर मजीठिया पर ड्रग के आरोप लगाते रहे और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी हलफिया बयान दाखिल किया था। इस मौके बोनी ने कहा कि वह इससे पहले बनी एसआईटी के पास सभी सबूत पेश कर चुके हैं। उनके पास जितने सबूत थे, सब दे चुके हैं। बोनी ने कहा कि पंजाब में अलग-अलग दलों की सरकारों के राज में ड्रग मामले में एसआईटी बनती रही है लेकिन मामले के आरोपी से पूछताछ नहीं की गई।
विज्ञापन