फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Installed Call Center for Amit Shah Micro Management for Lok Sabha Election 2019

लोकसभा चुनावः अमित शाह के माइक्रो मैनेजमेंट में जुटी भाजपा, बनाया गया कॉल सेंटर

Fri, 25 Jan 2019 11:27 AM IST
खुशबू गोयल अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 25 Jan 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
BJP Installed Call Center for Amit Shah Micro Management for Lok Sabha Election 2019
Amit Shah
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर तक के वर्करों से सीधा राबता कायम करने की खास रणनीति तैयार की है। पार्टी भी शाह के माइक्रो मैनेजमेंट में जुट गई है। चुनाव को लेकर चंडीगढ़ मुख्यालय में एक कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। जहां राज्य के पदाधिकारियों से लेकर बूथस्तर की कमेटियों के सदस्यों का सारा ब्योरा फीड किया जा रहा है। राज्य भर में शक्ति केंद्रों का सारा डाटा भी जुटाया जा रहा है। इसमें लोगों के नाम, मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप नंबर, ई-मेल आईडी, पते और पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा प्रधान श्वेत मलिक खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। संगठन के लिहाज से पंजाब में पार्टी के 33 जिलों को तीनों महासचिवों में बांटा गया है। अपने हिस्से के 11-11 जिलों का सारा डाटा इकट्ठा करने की जिम्मेदारी भी इन्हीं तीनों राकेश राठौर, दयाल सोढी और प्रवीण बांसल को सौंपी गई है। प्रदेश नेतृत्व ने पहले ही सभी जिलों को संगठनात्मक ढांचा पूरा करने को कह दिया था। इसमें मंडल और बूथ स्तरीय ढांचे के अलावा सभी मोर्चों की टीमें भी शामिल हैं।
विज्ञापन


सारा डाटा बैंक बनाने के बाद यह ब्योरा हाईकमान के पास भी होगा, केंद्रीय संगठन महामंत्री रामलाल की टीम सीधे इनसे तालमेल कर सकेगी। यह पड़ताल भी की जाएगी कि किसी ने फर्जी ब्योरा तो नहीं दिया है। यह कॉल सेंटर लोकसभा चुनाव में रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस चुनाव में भी सोशल मीडिया की भूमिका काफी अहम होगी। भाजपा आईटी सेल से तैयार किए जाने वाले मैसेज हों या फिर राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से कोई प्रोग्राम देना है, वह सब मिनटों में ही प्रदेश से लेकर ग्रासरूट लेवल वर्कर तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन महामंत्री लेंगे फीडबैक
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल 28 जनवरी को प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन के बारे में फीडबैक लेंगे। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 11-12 को हुई थी। उसमें लिए फैसलों के बारे में प्रदेश कार्यकारिणी को बताया जाएगा। पहली बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रधान और महामंत्री शामिल होंगे। दूसरी बैठक में कोर ग्रुप के सदस्यों और सभी लोकसभा हलकों के प्रभारियों को बुलाया गया है। दोनों बैठकों का मुख्य एजेंडा निचले स्तर तक संगठनात्मक ढांचा होगा।


चंडीगढ़ मुख्यालय में कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। जहां निचले स्तर तक के कार्यकर्ताओं का सारा ब्योरा फीड किया जा रहा है। ताकि लोकसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय नेतृत्व का कोई भी संदेश सीधे निचले स्तर तक पहुंचाया जा सके।
- दयाल सिंह सोढी, प्रदेश महामंत्री, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed