फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp High Command calls Disgruntled MLAs

असंतुष्ट भाजपा विधायकों को हाईकमान का बुलावा, 12 अप्रैल को दिल्ली बुलाया

Tue, 11 Apr 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Apr 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
bjp High Command calls Disgruntled MLAs
सीएम खट्टर
हरियाणा के असंतुष्ट भाजपा विधायकों को पार्टी हाईकमान ने बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद भी इनकी नाराजगी दूर करने के प्रयास हुए पर बात नहीं बन पाई। इसके बाद मसले को दिल्ली नगर निगम चुनाव संपन्न होने तक टाल दिया गया था, लेकिन दबाव बढ़ने के बाद अब इन्हें वार्ता के लिए 12 अप्रैल को दिल्ली आने का न्योता मिला है।  
विज्ञापन


सरकार की नीतियों से नाखुश 16 विधायकों के साथ विचार-विमर्श कर विवाद सुलझाने का जिम्मा अब पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को सौंपा है। इससे पहले संगठन मंत्री रामलाल और सह महामंत्री वी सतीश असंतुष्ट विधायकों की बात सुन चुके हैं। उसके बाद सीएम मनोहर लाल ने भी असंतुष्ट विधायकों की शिकायतें दूर करने के लिए कदम उठाने शुरू किए हैं,
विज्ञापन


 अब देखना ये है कि दिल्ली में होने वाली बैठक में भाजपा विधायक इस बार कौन सा मुद्दा उठाते हैं। विजयवर्गीय के साथ रुष्ट विधायकों की बैठक बुधवार को शाम छह बजे दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में होगी। विजयवर्गीय ने गुरुग्राम के बागी भाजपा विधायक उमेश उग्रवाल को सभी विधायकों के साथ समन्वय स्थापित कर बैठक की जानकारी देने को कहा है। चूंकि उमेश अग्रवाल ने ही सबसे पहले सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था, इसके बाद विधायक एकजुट होते गए और काम न होने से निराश विधायकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई। इनकी बगावत के बाद ही मंत्रिमंडल में फेरबदल से लेकर डिप्टी सीएम और संगठन में बदलाव की बातों ने जोर पकड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश विजयवर्गीय से असंतुष्ट विधायकों की मुलाकात

bjp High Command calls Disgruntled MLAs
कैलाश विजयवर्गीय
बुधवार को जहां दिल्ली में कैलाश विजयवर्गीय से असंतुष्ट विधायकों की मुलाकात होने वाली है, वहीं मंगलवार को उमेश अग्रवाल गुरुग्राम में हनुमान जयंती मनाने जा रहे हैं। लेजर वैली में होने वाले इस कार्यक्रम में उन्होंने भीड़ के साथ ही केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, चौधरी बीरेंद्र सिंह और कृष्णपाल गुर्जर सहित छह केंद्रीय मंत्रियों, कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन और खट्टर सरकार के छह से अधिक मंत्रियों को आमंत्रित किया है। इनमें से अधिकांश के शामिल होने की भी उम्मीद है। निगाहें इस पर भी टिकी हैं कि सीएम मनोहर लाल कार्यक्रम में शामिल होते हैं या नहीं।

ये हैं असंतुष्ट विधायक
रणधीर कापड़ीवास, उमेश अग्रवाल, मूलचंद शर्मा, घनश्याम सर्राफ, ओमप्रकाश यादव, पवन सैणी, प्रेमलता, संतोष सारवान, रोहिता रेवड़ी, लतिका शर्मा, नरेश कौशिक, सुखविंद्र, बिमला चौधरी, विक्रम ठेकेदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed