{"_id":"7c3db003756708c25e8b5ed51f46463c","slug":"bjp-demanded-resignation-of-majithia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने मांगा मजीठिया का इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने मांगा मजीठिया का इस्तीफा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 22 Dec 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग्स तस्करी मामले में ईडी के समन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का इस्तीफा मांगा है। प्रदेश प्रधान कमल शर्मा का कहना है कि नशे के मामले में पार्टी का स्टैंड साफ है। यह स्टैंड पीएम मोदी से लेकर जमीन तक एक जैसा है। ड्रग्स मामले में नाम आने पर अगर राणिके और फिल्लौर इस्तीफा दे सकते हैं तो मजीठिया क्यों नहीं।
विज्ञापन
कमल शर्मा रविवार को जालंधर में वाल्मीकि समाज के नेताओं की भाजपा में एंट्री करवाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मजीठिया को इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
हमारी पार्टी ने तो सीपीएस अविनाश चंद्र का इस्तीफा भी मांगा था। जब उनसे पूछा गया कि अभी तक अविनाश का इस्तीफा नहीं लिया गया, क्या मजीठिया का लिया जाएगा। इस पर उनका कहना था कि यह सीएम बादल को देखना है, हमारी गठबंधन पार्टी है और हमने अपनी डिमांड रख दी है।
विज्ञापन
तीन कनाडा सिटीजन पर भी ईडी की नजर
ईडी ने तीन कनाडा सिटीजन सतप्रीत सत्ता, परबिंदर पिंदी और लाडी पर भी नजर रखनी शुरू कर दी है। तीनों एनआरआई के संबंध मजीठिया से हैं और तीनों के बारे में ईडी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
पुलिस भी तैयारियों में
बिक्रम मजीठिया को ईडी के सामने 26 दिसंबर को पेश होना है। वह जालंधर में बीएमसी चौक के पास स्थित ईडी कार्यालय आ सकते हैं, जिसे लेकर स्थानीय पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चूंकि मजीठिया जालंधर शिअद के इंचार्ज भी हैं, इसलिए पुलिस अधिकारी अतिरिक्त चौकसी बरत रहे हैं।