{"_id":"75aa719833c38ad2d3e3ca3ef8c48756","slug":"bjp-candidate-will-decide-february-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 3 फरवरी को तय होगा भाजपा का उम्मीदवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 3 फरवरी को तय होगा भाजपा का उम्मीदवार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 01 Feb 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की प्रदेश प्रभारी आरती मेहरा तीन फरवरी को फिर से चंडीगढ़ आ रही हैं। वे पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से व्यक्तिगत और ग्रुप में बैठक कर के उनका मन टटोलेंगी।
विज्ञापन
उसके बाद यहां लोकसभा चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा, यह तय होगा। बुधवार को मारपीट और गाली गलौज होने के बाद बैठक स्थगित कर दी गई थी।
उधर सूत्रों के मुताबिक पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने यहां के तीनों बड़े नेताओं, पार्टी प्रभारी और संगठन मंत्री को पार्टी में अनुशासन बनाए रखने को कहा है।
विज्ञापन