{"_id":"66c6970f5f94a39915091a9c","slug":"bjp-candidate-list-after-aug-25-haryana-assembly-election-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Assembly Election: 26 अगस्त को जारी हो सकती है भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची, होंगे 50 से अधिक नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Assembly Election: 26 अगस्त को जारी हो सकती है भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची, होंगे 50 से अधिक नाम
Thu, 22 Aug 2024 07:10 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 22 Aug 2024 07:10 AM IST
सार
हरियाणा में एक अक्तूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। चार अक्तूबर को परिणाम आएगा। भाजपा हैट्रिक लगाने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम नायब सैनी
- फोटो : X @cmohry
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची 26 या 27 अगस्त को जारी हो सकती है। भाजपा ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली में 25 अगस्त को शाम सात बजे बुलाई है।
केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदवारों के टिकट पर अंतिम मुहर लगाती है। बैठक में पीएम मोदी समेत हरियाणा के प्रभारी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय चुनाव समिति से पहले भाजपा की चुनाव समिति की बैठक गुरुग्राम में 22-23 अगस्त को आयोजित होगी। इस बैठक में 90 विधानसभा सीटों के संभावित उम्मीदवारों के पैनल तैयार किए जाएंगे। हर विधानसभा सीट पर चार से पांच उम्मीदवारों के नाम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदवारों के टिकट पर अंतिम मुहर लगाती है। बैठक में पीएम मोदी समेत हरियाणा के प्रभारी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय चुनाव समिति से पहले भाजपा की चुनाव समिति की बैठक गुरुग्राम में 22-23 अगस्त को आयोजित होगी। इस बैठक में 90 विधानसभा सीटों के संभावित उम्मीदवारों के पैनल तैयार किए जाएंगे। हर विधानसभा सीट पर चार से पांच उम्मीदवारों के नाम होंगे।
विज्ञापन
पहली सूची में होंगे 50 से अधिक नाम
चुनाव समिति में सीएम नायब सिंह सैनी व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली समेत 21 वरिष्ठ नेता शामिल हैं, जो उम्मीदवारों के पैनल तैयार करेंगे। बताया जा रहा है कि पार्टी की पहली सूची में 50 से ज्यादा नाम हो सकते हैं। उसके कुछ ही दिन बाद दूसरी सूची भी जारी कर दी जाएगी। पार्टी ने प्रत्येक सीट पर एक सर्वे करवाया है। इसके अलावा पिछले दिनों पार्टी ने पर्यवेक्षकों की निगरानी में संभावित चेहरों के नाम को लेकर पेटियों में पर्चियां डलवाईं थीं। इन पर्चियों के हिसाब से भी पार्टी ने सभी विधानसभा सीटों की एक रिपोर्ट तैयार की है। सर्वे और इस रिपोर्ट का मिलान कर उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। राज्य चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने के लिए सीएम नायब सिंह सैनी वीरवार को यमुनानगर में रैली कर सीधे गुरुग्राम पहुंचेंगे।
विज्ञापन