{"_id":"14d7f44672e187f0eed457db983a4966","slug":"bjp-candidate-attack-on-jaitley","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापियों के वकील हैं कैप्टन : जेटली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पापियों के वकील हैं कैप्टन : जेटली
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Mon, 21 Apr 2014 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुनगरी से शिअद-भाजपा प्रत्याशी अरुण जेटली ने 84 दंगों के मामले में जगदीश टाइटलर को क्लीन चिट देने के मामले में कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
जेटली ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह क्यों दुष्टों के वकील बन जगदीश टाइटलर को क्लीन चिट दे रहे हैं। एक ऐसा व्यक्ति जो नरसंहार में शामिल समझा जाता है, उसके पक्ष में कैप्टन अपना फैसला पहले ही क्यों सुनाने की जल्दी में है।
विज्ञापन
कैप्टन के लिए क्या टाइटलर के व्यक्तिगत व पार्टीगत संबंध सिख पीड़ितों के हक व इंसाफ से भी ऊपर हो गए हैं। जेटली ने कहा कि भोपाल गैस पीड़ितों के खिलाफ डो-जोंस के पक्ष में बतौर वकील पेश होने का इल्जाम कैप्टन ने उन पर लगाया है।
विज्ञापन
डो जोंस का यूनियन कार्बाइड और भोपाल गैस पीड़ितों के दुखांत से कोई लेना-देना नहीं है। ये प्रमुख अमेरिकी वित्तीय कंपनी है। कैप्टन की जानकारी मैं ठीक कर देता हूं।
जो वकील भोपाल गैस पीड़ितों के खिलाफ पेश हुआ था, उसका नाम है अभिषेक मनु सिंघवी, जो कैप्टन की पार्टी कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता है। व्यवसायिक प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने हजारों ग्राहकों को सलाह व कानूनी सेवाएं दी हैं।
अगर कोई कंपनी, जो किसी दर्दनाक हादसे में शामिल नहीं है और मेरी राय लेना चाहती हैं तो बतौर वकील ये मेरी व्यवसायिक नैतिकता हैं कि उन्हें सही कानूनी सलाह दूं। यही मैंने किया है।