{"_id":"617aaba7d0c6076478263a7f","slug":"bjp-announces-to-contest-117-assembly-seats-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवां पंजाब, भाजपा दे नाल: चुनावी मोड में आई बीजेपी, 117 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवां पंजाब, भाजपा दे नाल: चुनावी मोड में आई बीजेपी, 117 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का किया एलान
Thu, 28 Oct 2021 07:24 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 28 Oct 2021 07:24 PM IST
सार
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और पंजाब में भाजपा के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को एलान किया कि भाजपा पंजाब विधानसभा की 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले सात सालों में पंजाब और पंजाबियों के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और पंजाब में भाजपा के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और पंजाब में भाजपा के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है। नवा पंजाब- भाजपा दे नाल के नारे के साथ पार्टी के कार्यकर्ता जनता तक पहुंचेंगे। भाजपा नशा, माफिया और भ्रष्टाचार से मुक्त खुशहाल पंजाब बनाने के संकल्प के साथ चुनाव में उतरेगी। पंजाब के हर वर्ग को उसकी आबादी के अनुपात में राजनीतिक हिस्सेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
वीरवार को चंडीगढ़ में भाजपा मुख्यालय में पंजाब चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि पंजाब की जनता कांग्रेस, अकाली दल और आम आदमी पार्टी से निराश है। लोग उम्मीद से भाजपा की ओर देख रही है। मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार ने पिछले सात सालों में पंजाब और पंजाबियों के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के लिए किए कार्यों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि 1984 के दंगाइयों को एसआईटी बनाकर सजा दिलवाना, श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर बनाना, काली सूची को खत्म करना, लंगर को जीएसटी से बाहर करना, श्री हरमंदिर साहिब को एफसीआरए देना, बठिंडा में एम्स, अमृतसर में आईआईएम, संगरूर और फिरोजपुर में पीजीआई के सैटलाइट सेंटर, दो नए एयरपोर्ट, टूरिज्म के नए सर्किट, इन्फ्रास्ट्रक्चर के बड़े प्रोजेक्ट जैसे कई काम हैं, जिस कारण पंजाब की जनता के मन में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन
शेखावत ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि भाजपा पंजाब में सभी 117 सीटों पर चुनाव के लिए तैयार है। पार्टी ने सभी सीटों पर अपने प्रमुख नेताओं को इंचार्ज लगाया है। पिछले 6 महीनों में 5 हजार से ज्यादा सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए हैं, जो दर्शाता है की पार्टी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।
समान विचार धारा के साथ कैप्टन का स्वागत
कैप्टन पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा हमेशा ही समान विचार धारा के लोगों का स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा कृषि कानूनों के मुद्दे के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील हैं। गंभीरता से इस मुद्दे के हल के लिए प्रयास कर रही है। सरकार द्वारा किसान संगठनों के साथ 11 दौर की बातचीत हो चुकी है। किसान संगठनों द्वारा उठाए गए मुद्दों के आधार पर सरकार कानूनों में संशोधन करने के लिए भी तैयार है।
किसानों के हित में किए काम गिनाएं
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार अब तक पंजाब के करीब 8 लाख किसानों के खातों में सीधे करीब 24,000 करोड़ रुपए जमा कर चुकी है। यह पंजाब के किसानों के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। इस बार सरकार ने रिकॉर्ड 405 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है, जिसमें से 132 लाख मीट्रिक टन अकेले पंजाब से खरीदा गया है। सरकार ने किसानों की फसलों के लिए एमएसपी में भी वृद्धि की है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजाब के 23,33,598 किसानों के खातों में 26,73,26,56,000 रुपए (करीब 27 अरब) जमा कराए गए हैं। पंजाब के किसानों को 17 लाख से अधिक सॉयल हैल्थ कार्ड, नीम कोटिड-यूरिया, ई-नेम प्लेटफॉर्म आदि प्रदान किए गए हैं।
बीएसएफ मामले में हो रही राजनीति
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश के 10 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। पंजाब सहित सीमावर्ती राज्यों गुजरात, राज्यस्थान, पश्चिम बंगाल आदि में यह क्षेत्र 15 किमी से बढ़ाकर 50 किमी किया गया है। पंजाब में कांग्रेस सरकार और अन्य विपक्षी दलों द्वारा इस मुद्दे पर की जा रही राजनीति की भाजपा कड़ी निंदा करती है। पिछले कुछ सालों में जिस प्रकार से सीमा पार से ड्रोन और हथियार आ रहे हैं, उस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कई बार गहरी चिंता प्रकट चुके हैं।
कांग्रेस हर फ्रंट पर असफल
पंजाब कांग्रेस में बढ़ती कलह पर शेखावत ने कहा कि यह सरकार हर फ्रंट पर असफल साबित हुई है। इसलिए पंजाब के असल मुद्दों जैसे ड्रग्स माफिया राज, बेअदबी का इन्साफ, भ्रष्टाचार, उद्योगों का पलायन, कानून-व्यवस्था की बिगड़ती हालत, बढ़ती बेरोजगारी, जर्जर होती अर्थव्यवस्था आदि से लोगों का ध्यान हटाने के लिए कृषि कानूनों तथा बीएसएफ जैसे मुद्दों पर भ्रम फैलाने का काम कर रही है। आगामी आठ नवम्बर को सरकार द्वारा बुलाया गया पंजाब विधानसभा का सेशन ऐसा ही प्रयास है। भाजपा इन कुप्रयासों को सफल नहीं होने देगी।
पंजाब भाजपा किसान संगठनों से अपील करती है कि सरकार द्वारा तीन कृषि कानूनों को 1.5 साल के लिए टाल दिया गया है। पंजाब भाजपा की यह बैठक किसानों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त करती है। - गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री