फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BIS unique number now on jewelery

गजब, अब हर ज्वेलरी खुद बयां करेगी अपनी शुद्धता

Sun, 16 Feb 2014 09:57 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 16 Feb 2014 09:57 AM IST
विज्ञापन
BIS unique number now on jewelery

यह नंबर एक प्रकार से इसके निर्माता का पता होगा। ब्यूरो की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड मैन्यूफैक्चर्स की पूरी डिटेल होगी। इससे आसानी से पता चल सकेगा कि यह ज्वेलरी कहां पर बनाई गई है? ब्यूरो ने यह प्रपोजल केंद्र सरकार को भेजा था, जहां से उसे स्वीकृति मिल चुकी है।

विज्ञापन

ज्वेलरी पर यूनिक नंबर लगाने की जरूरत क्यों?

BIS unique number now on jewelery

चंडीगढ़ पहुंचे भारतीय मानक ब्यूरो के डायरेक्टर जनरल आईएएस सुनील सोनी ने बताया कि तीन महीने के भीतर यह योजना भारत में लागू हो जाएगी। अमर उजाला से विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि इससे सोने की शुद्धता की पूरी तरह से गारंटी होगी। नकली सोने के कारोबार पर लगाम लग सकेगी। यह ऐसा यूनिक नंबर होगा, जिसकी कोई कोडिंग नहीं कर पाएगा। इससे पहले ब्यूरो की तरफ हालमार्क ज्वेलरी लांच की गई थी। इससे काफी हद तक नकली सोने पर लगाम लग सकी थी और ग्राहकों को काफी फायदा पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल एप्प से जांच सकेंगे गोल्ड की शुद्धता

BIS unique number now on jewelery

सुनील सोनी ने बताया कि यूनिक नंबर के लिए विशेष रूप से एक मोबाइल एप भी डिजाइन की जा रही है। यह एप भी गोल्ड की शुद्धता जांचने का काम करेगा। जब ग्राहक ज्वेलरी खरीदने जाएगा तो शोरूम में ही एप में यूनिक नंबर डालकर इसके निर्माता की डिटेल देख सकेगा। इसे यूनिक नंबर योजना के साथ ही लांच करने की तैयारी है। इस एप को गूगल प्ले में जाकर आसानी से डाउनलोड किया जा सकेगा। यदि इस दौरान कोई गड़बड़ी पकड़ी जाती है तो कार्रवाई भी तेजी से की जाएगी।

विज्ञापन

हॉलमार्क ज्वेलरी के बारे में फैलाएंगे जागरूकता

BIS unique number now on jewelery

भारतीय मानक ब्यूरो के डायरेक्टर ने बताया कि चंडीगढ़ सहित इस पूरे रीजन में देखा गया है कि हॉलमार्क ज्वेलरी को लेकर बहुत ही कम जागरूकता है। उनके मुताबिक इस रीजन में सिर्फ 15-20 प्रतिशत ही हालमार्क ज्वेलरी खरीदी जाती है, जबकि साउथ में करीब 70 प्रतिशत हॉलमार्क ज्वेलरी की डिमांड रहती है। हॉलमार्क ज्वेलरी सबसे शुद्ध ज्वेलरी होती है। इस बारे में और भी जागरूकता फैलाने की जरूरत है, ताकि ग्राहकों को फायदा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed