फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bird Park will be one year old on Wednesday

Chandigarh News: कल एक साल का हो जाएगा बर्ड पार्क, बुधवार को कोई टिकट नहीं लगेगी

Tue, 15 Nov 2022 07:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Nov 2022 07:15 PM IST
सार

वन विभाग के निदेशक देबेंद्र दलाई ने कहा कि बर्ड पार्क की लोकप्रियता काफी ज्यादा है। आम दिनों में रोजाना 1000 से 1200 लोग पहुंचते हैं। वीकेंड में ये संख्या 3000 के करीब पहुंच जाती है। औसतन हर हफ्ते करीब 10 हजार लोग पहुंचते हैं।

विज्ञापन
Bird Park will be one year old on Wednesday
चंडीगढ़ बर्ड पार्क - फोटो : फाइल

विस्तार

बर्ड पार्क को खुले बुधवार को पूरा एक साल हो जाएगा। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने घोषणा की है कि बुधवार को बर्ड पार्क में कोई टिकट नहीं लगेगी। सभी लोगों को मुफ्त में बर्ड पार्क में एंट्री मिलेगी। सामान्य दिनों में वयस्क की 50 और बच्चों की 30 रुपये टिकट लगती है। पहली सालगिरह मनाने के लिए वन विभाग ने मंगलवार को बर्ड पार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। 

विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल व उनकी पत्नी पहुंचीं। सलाहकार ने बर्ड पार्क के नए टिकट काउंटर का भी उद्घाटन किया। पहले टिकट काउंटर अंदर जाकर बर्ड पार्क के पास था, जिसे अब बाहर की तरफ ले जाया गया है। सलाहकार ने एक पौधा लगाया और पार्क के अंदर का दौरा भी किया। 
विज्ञापन


पार्क के बनने के सभी फेज को दर्शाती एक कॉफी टेबल का भी उन्होंने उद्घाटन किया। स्कूली बच्चों के लिए माई चंडीगढ़-माई बर्ड पार्क की थीम पर एक ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन भी किया गया। सलाहकार ने 15 नवजात बुडगेरीगर को भी छोड़ा। सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि सभी को एक बार बर्ड पार्क देखने जरूर जाना चाहिए। ये एक पर्यटन स्थल के साथ पर्यावरण प्रेमियों के लिए भी अच्छी जगह है। इस मौके पर गृह सचिव नितिन यादव भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बर्ड पार्क का पहला साल काफी अच्छा रहा है। सभी की कोशिश होनी चाहिए कि भविष्य में भी ये ऐसे ही चलता रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर हफ्ते 10 हजार से ज्यादा लोग पहुंचते हैं देखने
वन विभाग के निदेशक देबेंद्र दलाई ने कहा कि बर्ड पार्क की लोकप्रियता काफी ज्यादा है। आम दिनों में रोजाना 1000 से 1200 लोग पहुंचते हैं। वीकेंड में ये संख्या 3000 के करीब पहुंच जाती है। औसतन हर हफ्ते करीब 10 हजार लोग पहुंचते हैं। बताया कि पिछले एक साल में करीब साढ़े चार लाख लोगों ने बर्ड पार्क को देखा है। इसके अलावा जो भी वीआईपी चंडीगढ़ आता है, वह बर्ड पार्क जरूर जाता है। इसलिए, ये शहर की एक पहचान बन गया है। बता दें कि 6.5 एकड़ में फैले इस बर्ड पार्क का 16 नवंबर 2021 को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी सविता कोविंद ने इसका उद्घाटन किया था। 


हफ्ते में पांच दिन खुलता है बर्ड पार्क
बर्ड पार्क सप्ताह में पांच दिन पर्यटकों के लिए खुला रहता है। इसे सोमवार और मंगलवार को बंद रखा जाता है। इन दिनों में मेंटीनेंस व अन्य कार्य होते हैं। बर्ड पार्क में पांच साल तक के बच्चों की एंट्री निशुल्क रखी गई है। पांच से 12 साल तक 30 रुपये और इससे ऊपर 50 रुपये टिकट लगती है। टिकट बर्ड पार्क के पास टिकट काउंटर और चंडीगढ़ टूरिज्म के मोबाइल एप से ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed