फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bir davinder singh is back for congress

‘छतरी के भरोसे निकले थे, पानी सिर से गुजर गया’

Wed, 02 Apr 2014 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Apr 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
bir davinder singh is back for congress

लंबे अरसे बाद कांग्रेस में लौटे पंजाब विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर बीर दविंदर सिंह की मंगलवार को औपचारिक तौर पर घर वापसी हो गई।

विज्ञापन


कांग्रेस भवन में आयोजित समारोह में प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा, रजिंदर कौर भट्ठल और लाल सिंह ने उनका पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर बीर दविंदर के समर्थक भी भारी संख्या में मौजूद थे। कांग्रेस छोड़ने के अपने फैसले को गलत ठहराते हुए बीर दविंदर ने एक शेर में अपनी व्यथा बयां कर दी-
विज्ञापन


छतरी के भरोसे हम निकले थे घर से,
मालूम न था पानी गुजर जाएगा सिर से।


बीर दविंदर ने अपने संबोधन के दौरान बड़े ही बेबाक अंदाज में कांग्रेस से जाने और फिर लौटने की पूरी कहानी बयान की। उन्होंने कहा- ‘यह भावुक दिन है। 13 अप्रैल 1978 को वह कांग्रेस में आए, 1980 में सरहिंद से जीतकर सिर्फ 29 साल की उम्र में विधायक बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस से दूर रहकर पांच साल बड़ा दुख भरा समय था। घर लौटना जिंदगी का सबसे खुशनुमा पल है।’ कई पार्टियां बदलने पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि मुकद्दर की तलाश में इंसान बहुत से भ्रमों में पड़ जाता है। इस पर उन्होंने एक शेर-


गर्दिश-ए-अय्याम तेरा शुक्रिया,
हमने हर पहलू से दुनिया देख ली।


कहकर अपने बीते अनुभव की कहानी समेट दी।
मोदी पर हमला बोलते हुए वह बोले कि आज देश की सेक्युलर क्वालिटी को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने एक शेर में अपनी बात कह दी-

मेरा अजम इतना बुलंद है, मुझे पराये शोलों का डर नहीं
मुझे डर तो आतिशे-गुल से है, कहीं ये चमन न जला दे।


बीर दविंदर ने कहा कि सुखबीर बादल मेहमान को ड्राइंग रूम में बिठा कर पानी देना भूल जाते हैं। पंजाब को एक परिवार की बस्ती बनाकर रख दिया है।

कैप्टन और मनप्रीत बादल के लिए प्रचार के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी जो प्रोग्राम बनाएगी, उसके मुताबिक प्रचार करेंगे। मनप्रीत तो अब खुद आ गए हैं।

इस मौके पर बाजवा ने कहा कि कुछ कारणों से बीर दविंदर गुस्सा होकर घर बैठे थे। हमनें उन्हें विनती की थी कि पार्टी को जरूरत है। उनके मानने के बाद पार्टी प्रधान ने वापसी पर मोहर लगाई। लाल सिंह ने इस मौके पर कहा- कांग्रेस में रौनक दोबारा लौटेगी।

बहु ने कहा, झाड़ू मत ले आना
कांग्रेस से बाहर रहकर हुए अपने अनुभव सुनाते हुए बीर दविंदर सिंह बोले कि घर की सफाई करते हुए उन्हें बहू ने कहा कि अलमारी में कई पार्टियों की झंडियां हैं, किसी नई की जगह नहीं है। कहीं झाड़ू न ले आना। मैंने उसका इशारा समझा, बाजवा के प्रधान बनने के बाद राह आसान हुई, कैप्टन अमरिंदर ने पूरा सपोर्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed