{"_id":"d047270c05d94be09e23b51f1604f1cb","slug":"bindra-says-never-say-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनव बिंद्रा ने दिया सफलता का मूलमंत्र 'नेवर से डाई'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनव बिंद्रा ने दिया सफलता का मूलमंत्र 'नेवर से डाई'
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Sat, 26 Apr 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनव बिंद्रा का कहना है कि स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार को नया पालिसी फ्रेमवर्क तैयार करना होगा। बिंद्रा कंफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री यंग इंडियंस ट्राइसिटी चैप्टर द्वारा द मिलेनियम स्कूल में आयोजित लिटरेरी टॉक में बात कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत में स्पोर्ट्स मैनेजमेंट इंप्रूव हो रहा है, लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं हैं। नई सरकार को इंडियन स्पोर्ट्स सिस्टम को बदलना चाहिए। बिंद्रा को इस मौके पर सीआईआई वाईआई चंडीगढ़ ट्राइसिटी चैप्टर की मानद सदस्यता भी दी गई। इंटरप्रेन्योर, प्रोफेशनल्स स्कूल के बच्चों से खचाखच भरे हाल में अभिनव बिंद्रा ने सफलता का मंत्र बताया ‘नेवर से डाई।’
विज्ञापन
उन्होने कहा कि लगन, इच्छा और कभी हार न ममाना ही किसी को सफल बनाता है। जीवन में हमेशा उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसी स्थिति हुई जब वह नर्वस हुए और परेशान भी। अभिभावकों के सपोर्ट से उनको काफी फायदा हुआ।
विज्ञापन
स्कॉटलैंड के कामनवेल्थ गेम्स के बारे में उन्होंने कहा कि यह उनका पांचवां कामनवेल्थ गेम है, लेकिन उनके लिए यह पहला गेम है। वह चाहते हैं कि हरके गेम में वह अपनी परफारमेंस को बढ़ाएं। अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन के बारे में उन्होंने कहा कि ये ग्रासरूट डेवलपमेंट के लिए काम करता है।
सीआईआई वाईआई चंडीगढ़ ट्राइसिटी चैप्टर के चेयरमैन जयप्रकाश हश्रजानी ने कहा कि सीआईआई वाईआई चंडीगढ़ ट्राइसिटी चैप्टर के लिए यह मौका स्पोर्ट्स, हेल्थ, रोजगार का है। उन्होंने कहा कि इस लिटरेरी सेशन का आयोजन युवाओं का उत्साह बढ़ाने का था।
सीआईआई वाईआई चंडीगढ़ ट्राइसिटी चैप्टर के शोभित गुप्ता ने कहा कि अभिनव बिंद्रा से सबक लेना चाहिए। द मिलेनियम स्कूल मोहाली की प्राचार्य कोमल सिंह ने कहा कि अभिनव प्रेरणा के स्रोत हैं।