फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bikram Singh Majithia targets AAP on Manish Sisodia arrest

Punjab News: बिक्रम मजीठिया बोले- सिसोदिया ने ही बनाई पंजाब की आबकारी नीति, खजाने को हुआ करोड़ों का नुकसान

Tue, 28 Feb 2023 12:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Feb 2023 12:54 AM IST
सार

शिअद नेता बिक्रम मजीठिया के आरोपों को आम आदमी पार्टी ने सिरे से खारिज किया और कहा कि मजीठिया द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और बेतुके हैं। उनकी बातों का सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है। मीडिया में बने रहने के लिए वह अकसर ऐसे बेबुनियाद आरोप लगाते हैं।

विज्ञापन
Bikram Singh Majithia targets AAP on Manish Sisodia arrest
बिक्रम सिंह मजीठिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने दिल्ली आबकारी घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की और कहा है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ही पंजाब की नई आबकारी नीति बनाई है, जिसके कारण राज्य के खजाने को सैकड़ों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


सोमवार को पार्टी मुख्यालय में बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मजीठिया ने आरोप लगाया कि ‘पंजाब आबकारी नीति के निर्माता व निर्देशक दिल्ली के ही हैं। सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों और आम आदमी पार्टी के नेताओं की भूमिका की जांच की जानी चाहिए, जिन्होंने राज्य के खजाने की कीमत पर दीप मल्होत्रा जैसे शराब निर्माताओं को भारी लाभ देने के लिए मिलीभगत की। उन्होंने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग के दावों की जांच के लिए अलग से प्रवर्तन निदेशालय की जांच भी कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन


मजीठिया ने आरोप लगाया कि पंजाब आबकारी नीति में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है इसीलिए दिल्ली के मामले की तरह, शराब का पूरा कारोबार दो कंपनियों को सौंप दिया गया और उनके लाभ मार्जिन को दोगुना कर दिया गया ताकि आप को भी लाभ मिल सके। उन्होंने कहा,‘पंजाब में आप सरकार और दिल्ली में आप आलाकमान को सैकड़ों करोड़ रुपये दिए गए हैं, यह शराब और रेत खनन माफिया से प्राप्त हुआ अवैध धन है, जिसका उपयोग आप द्वारा अरविंद केजरीवाल के राष्ट्रीय स्तर के चुनावी सपनों को पूरा करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि दिल्ली में जिस नीति को अनुमति नहीं, उससे पंजाब में ‘चमत्कार’ हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वालों को सवाल करने का अधिकार नहीं: मलविंदर
शिअद नेता बिक्रम मजीठिया के आरोपों को आम आदमी पार्टी ने सिरे से खारिज किया और कहा कि मजीठिया द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और बेतुके हैं। उनकी बातों का सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है। मीडिया में बने रहने के लिए वह अकसर ऐसे बेबुनियाद आरोप लगाते हैं।

सोमवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में प्रवक्ता नील गर्ग और रमन चंदी के साथ प्रेस वार्ता में आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि जिन लोगों ने खुद अपराध, भ्रष्टाचार और माफिया को बढ़ावा दिया, उन्हें इस पर हमसे सवाल करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। बिक्रम मजीठिया को जवाब देते हुए कंग ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति अकाली दल की सरकार ने खराब की। बादल सरकार के दौरान अमृतसर में यूथ अकाली दल के गुंडे ने मजीठिया जिंदाबाद के नारे लगाते हुए एक पुलिस कर्मचारी की बेटी की हत्या कर दी थी।

अकाली सरकार के समय ही रेत माफिया का जन्म हुआ। बादल परिवार और उनकी सरकार ने पंजाब को अपराध, नशा, माफिया और गैंगवार की राजधानी बना दिया था। मनीष सिसोदिया पर कंग ने कहा कि उन पर लगाए सारे मामले फर्जी हैं। दरअसल, नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल से डर गए हैं, इसीलिए ईडी सीबीआई के माध्यम से आप नेताओं को परेशान कर रहे हैं। भाजपा वाले कहते हैं कि मनीष सिसोदिया ने दस हजार करोड़ का घोटाला किया। अगर घोटाला हुआ तो साल भर में इतने छापे हुए, इतनी पूछताछ हुई लेकिन कुछ मिला क्यों नहीं।

पुख्ता सबूतों के आधार पर हुई मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी: सुभाष शर्मा
पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने सोमवार को भाजपा कार्यालय सेक्टर 37 चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता जो ईमानदारी का चोला ओढ़े हैं, वे बड़े स्तर के भ्रष्ट लोग हैं। पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता फतेहजंग बाजवा ने इस अवसर पर कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। पंजाब के थानों पर कब्जा किया जा रहा है। पंजाब पुलिस से मारपीट की जा रही है। पंजाब भाजपा इसकी निंदा करती है। वहीं, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने इस मौके पर कहा कि पंजाब में पुलिस का मनोबल टूट गया है, जिसे बहाल करने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed