Punjab News: बिक्रम मजीठिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, आप सरकार पर लगाया 400 करोड़ के घोटाले का आरोप
मजीठिया ने मुख्यमंत्री मान पर आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर रायल्टी घोटाले का नेतृत्व करने का आरोप लगाते हुए कई रसीदें दिखाई, जिनमें उन्होंने बताया कि रेत पर सरकार द्वारा घोषित 7 रुपये प्रति क्यूबिक फीट रायल्टी का केवल एक अंश ही सरकार द्वारा एकत्र किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के सीनियर नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने प्रदेश की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर रेत-बजरी ढुलाई की रायल्टी के रूप में आने वाले पैसे में घोटला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अब तक 400 करोड़ रुपये का घोटाला किए जाने का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।
पार्टी मुख्यालय में गुरुवार को बुलाई प्रेस वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि आप सरकार ने पिछली कांग्रेस सरकार से जुड़े दो रेत खनन माफिया सरगनाओं के अनुबंध खत्म करने के एक माह बाद ही आप सरकार ने अनुबंधों को रिन्यू कर दिया और रेत-बजरी की ढुलाई की रायल्टी के रूप में 400 करोड़ रुपये का घोटाला किया।
मजीठिया ने मुख्यमंत्री मान पर आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर रायल्टी घोटाले का नेतृत्व करने का आरोप लगाते हुए कई रसीदें दिखाई, जिनमें उन्होंने बताया कि रेत पर सरकार द्वारा घोषित 7 रुपये प्रति क्यूबिक फीट रायल्टी का केवल एक अंश ही सरकार द्वारा एकत्र किया गया।
उन्होंने बताया कि नई खनन नीति के जरिए मुख्यमंत्री को अंतरराज्यीय वाहनों पर रायल्टी तय करने का अधिकार दिया गया और इस खाते से एकत्रित अधिकांश फंड राज्य के खजाने के बजाय सीधे आप की झोली में जा रहा है। मजीठिया ने कहा कि रेत-बजरी से भरे 2000 से अधिक ट्रक पड़ोसी राज्यों से पंजाब आते हैं। उनसे मिलने वाली रायल्टी का कम से कम आधा हिस्सा ‘आप’ की ओर से हड़प लिया जाता है।
मजीठिया ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि मान सरकार पंजाब के खजाने की कीमत पर आप के चुनाव अभियानों के लिए पैसा इकट्ठा कर रही है। अकाली नेता ने कहा यही कारण है कि आप सरकार जानबूझकर पिछले 11 माह से खनन नीति नहीं लेकर आई।
दो खनन ठेकेदारों पर आप सरकार मेहरबान
मजीठिया ने दावा किया कि दो खनन माफिया सरगना राकेश चौधरी और अशोक चांडक को आप के लिए पैसा एकत्र करने के मकसद से पंजाब में खनन का प्रभार दिया गया। उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर, 2022 को मोहाली और रोपड़ जिलों में रेत खनन के चौधरी के अनुबंध को खत्म करने के बाद आप सरकार ने इस साल 27 जनवरी को उन्हें वही जोन देकर अनुबंध रिन्यू कर दिया।
उन्होंने कहा कि यह अनुबंध रोपड़ जिले में चौधरी के खिलाफ चार मामले दर्ज होने के बावजूद किया गया। मजीठिया ने कहा कि दूसरे ठेकेदार अशोक चांडक, जो कांग्रेस आलाकमान के बेहद करीबी थे, का भी पिछले साल 21 दिसंबर को अनुबंध समाप्त कर दिया गया था लेकिन 31 जनवरी को उनका अनुबंध भी रिन्यू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि चांडक को लुधियाना, जालंधर और नवांशहर के वही इलाके दिए गए, जहां से वह पहले कांग्रेस कार्यकाल के दौरान रेत का खनन करता था।