{"_id":"5ec68d298ebc3e909b66ac1d","slug":"big-reveals-in-death-case-three-years-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल पुराने मामले में बड़ा खुलासा, एसएचओ के बेटे की मौत नहीं, जहर देकर हुई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल पुराने मामले में बड़ा खुलासा, एसएचओ के बेटे की मौत नहीं, जहर देकर हुई थी हत्या
Thu, 21 May 2020 08:23 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 21 May 2020 08:23 PM IST
सार
- तीन साल पुराने मामले में खुलासा, दो सगे भाइयों समेत तीन पर केस दर्ज
- जहरीला पदार्थ पिलाकर की थी हत्या, गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाभा कोतवाली के एडिशनल एसएचओ इंस्पेक्टर मनजीत सिंह के बेटे की मौत प्राकृतिक नहीं, बल्कि जहरीला पदार्थ पिलाकर उसका कत्ल किया गया था। तीन साल पुराने मामले में अब नया खुलासा होने के बाद सदर नाभा पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी सदर नाभा थाना इंचार्ज जय इंद्र सिंह रंधावा ने बताया कि 14 मार्च 2017 को इंस्पेक्टर मनजीत सिंह निवासी लक्ष्मण नगर अलौहरां कलां नाभा का बेटा शगनदीप सिंह (26) दोस्त जगजीत सिंह, उसके भाई धरमिंदर सिंह दोनों निवासी चौधरी माजरा नाभा व एक अन्य के साथ पार्टी करने बाहर गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 13' प्रतिभागी शहनाज गिल के पिता पर दुष्कर्म केस, बेटा बोला- बदनाम करने की साजिश
विज्ञापन
पार्टी के बाद आरोपियों के पास व्हीकल न होने के कारण इंस्पेक्टर का बेटा उन्हें अपनी बाइक पर घर छोड़ने चला गया। थोड़ी देर बाद एडिशनल एसएचओ मनजीत सिंह को फोन आया कि उसका लड़का सड़क पर गिरा पड़ा है। तुरंत उसे सिविल अस्पताल नाभा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। मामले में पुलिस ने धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की थी। पुलिस ने उस समय इसे प्राकृतिक माना था।
लेकिन इंस्पेक्टर मनजीत सिंह को मामला संदिग्ध लग रहा था। उन्हें शक था कि उनके लड़के को कोई जहरीली चीज पिलाकर मारा गया है। बाद में डॉक्टरी रिपोर्ट आने पर मौत का कारण जहर देकर मारना पाया गया। इसके बाद मामले में जांच चलती रही और फिर मामला डीए लीगल के पास भेजा गया। अब जांच पूरी होने पर तीनों दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हो गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पता लगाया जाएगा कि हत्या के पीछे क्या कारण रहे।