{"_id":"01de0fa19526c2d30b68c433aa0f7067","slug":"big-rally-of-guest-teachers-on-30-june-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 जून को रोजगार बचाओ महारैली निकालेंगे गेस्ट टीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 जून को रोजगार बचाओ महारैली निकालेंगे गेस्ट टीचर
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़
Updated Sun, 28 Jun 2015 08:53 AM IST
विज्ञापन
शिक्षामंत्री के गृह जिले में रोजगार बचाने को महापड़ाव डाले अतिथि अध्यापक 30 जून को रोजगार बचाओ महारैली निकालेंगे। इसके लिए गेस्ट टीचर संघ ने खापों, सामाजिक संगठनों, विद्यालय प्रबंधन कमेटियों और सरपंचों को निमंत्रण पत्र भेजे हैं।
विज्ञापन
संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शास्त्री ने बताया कि रोजगार बचाओ रैली के लिए 10,000 निमंत्रण पत्र जारी किए जा रहे हैं। रैली के बाद अतिथि अध्यापकों के आंदोलन का भविष्य तय किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, बारह खाप के प्रधान और भारतीय किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौंथ ने कहा कि सरकार ने अगर 1 जुलाई तक अतिथि अध्यापकों को पक्का नहीं किया तो स्कूलों पर ताले, सड़क और ट्रैक पर खाप नेता दिखाई देंगे।
विज्ञापन
कौंथ ने शनिवार को गेस्ट टीचर के महापड़ाव में समर्थन देते हुए कहा कि खापें पूरी तरह से गेस्ट टीचर के साथ हैं। सरकार को प्रदेश में शांति कायम रखनी है तो गेस्ट टीचर को पक्का कर दे।
वहीं अनशन पर बैठे चार और अतिथि अध्यापकों की हालत शनिवार को बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए चिकित्सकों की टीम अल सुबह अनशन स्थल पर पहुंची।
चिकित्सकों की टीम ने अनशनकारियों को मनाने के भरसक प्रयास किए लेकिन वे किसी भी प्रकार से अस्पताल में भर्ती होने पर राजी नहीं हुए।
एसएचओ रणजीत सिंह मौके पर उसके बाद पलवल से महापड़ाव में पहुंचे पारस शर्मा, पानीपत से शशिबाला, करनाल से अशोक गर्ग और हिसार से मनोज शर्मा को अस्पताल लाया गया।