फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big question who would be the CM face of Congress in Punjab Assembly elections 2022

सिद्धू के शक्ति प्रदर्शन के बाद बड़ा सवाल: किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव, कौन होगा मुख्यमंत्री का चेहरा

Thu, 22 Jul 2021 01:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Jul 2021 01:55 AM IST
सार

नवजोत सिंह सिद्धू के शक्ति प्रदर्शन ने पंजाब के राजनीतिक गलियारों में नई कयासबाजी पैदा कर दी है। सिद्धू को मिल रहे समर्थन के बाद यह सवाल उठने लगा है कि 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा और पार्टी किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। 

विज्ञापन
Big question who would be the CM face of Congress in Punjab Assembly elections 2022
कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, सोनिया गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी पार्टी अध्यक्ष पंजाब के बदले सियासी समीकरणों में अब चुनाव की कमान किसे सौंपेंगी, यह सवाल उठने लगे हैं। यह जिम्मेदारी भी नवजोत सिद्धू को सौंपी गई तो कांग्रेस का अगला मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा। हालांकि, सिद्धू को चुनाव की कमान सौंपे जाने पर स्पष्ट हो जाएगा कि वे ही कांग्रेस के अगले मुख्यमंत्री होंगे। ऐसे पार्टी में कैप्टन के लिए सम्मानजनक स्थिति नहीं रह जाएगी।

विज्ञापन

  
नवजोत सिंह सिद्धू के तल्ख तेवर बता रहे हैं कि वह कैप्टन की शर्त के अनुसार सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को तैयार नहीं हैं। वह 23 जुलाई को विधिवत रूप से प्रधान पद संभालेंगे। उस दिन तक सिद्धू और कैप्टन एक-साथ आ गए तो पंजाब कांग्रेस का सारा क्लेश खत्म हो जाएगा। 
विज्ञापन


मौजूदा स्थिति ही बनी रही तो कैप्टन से विधायक दल का नेता पद वापस लेने की कोशिशें शुरू हो सकती हैं। कैप्टन इसे सबसे बड़ी चुनौती से निपटने के लिए अपने सियासी अनुभव का इस्तेमाल कर सिद्धू को चारों खाने चित्त करने का पासा फेंककर भी स्थिति बदल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानी को लेकर इतिहास दोहराएगी पंजाब कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस के इतिहास पर नजर डालें तो प्रताप सिंह बाजवा को भी इसी तरह साइडलाइन कर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाली थी। इसके बाद कैप्टन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी समेत जीत दर्ज कर मुख्यमंत्री पद हासिल किया था। 


वर्तमान में सिद्धू को जैसे प्रदेश प्रधान बनाया गया है, उसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह को ही साइडलाइन किया गया है। माना जा रहा है कि पार्टी आलाकमान अब 2022 का चुनाव सिद्धू के नेतृत्व में लड़ेगी। अब यह सिद्धू पर निर्भर होगा कि वे पार्टी को कितनी सफलता दिला सकेंगे और प्रदेश प्रधान के बाद कांग्रेस सरकार का मुख्यमंत्री बनकर इतिहास दोहराएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed