बड़ी खबर : नोटबंदी से दुखी दुकानदार बैंक से मुफ्त लें स्वाइप मशीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी से जिन दुकानदारों और रेहडी-फडी वालों के काम प्रभावित हो रहे हैं, वे हर माह महज 200 से 250 रुपये अदा कर स्वाइप मशीन का विकल्प अपना सकते हैं।
नोटबंदी के बाद लोगों की परेशानी को देखते हुए स्वाइप सिस्टम को आसान बनाया गया है। स्वाइप ट्रांजेक्शन पर लगने वाले खर्च को भी समाप्त कर दिया गया है।
पहले प्रति ट्रांजेक्शन 20 रुपये तक लगते थे, लेकिन अब इसमें छूट दे दी गई है। यूटी सेक्रेटेरिएट में आयोजित मीटिंग में हिस्सा लेने के बाद बाहर आए एक बैंक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
स्वाइप मशीन और इसमें डलने वाली सिम तक बैंक निशुल्क
उन्होंने बताया कि स्वाइप मशीन को अपनाना इतना मुश्किल नहीं है जितना सोचा जाता है। यह स्वाइप मशीन और इसमें डलने वाली सिम तक बैंक निशुल्क देता है।
इसके मासिक उपयोग पर इसका खर्च निर्भर करता है। छोटे उद्योग धंधे वालों को इसका मासिक खर्च 250 रुपये तक ही चुकाना होता है। बैंक अधिकारी ने बताया कि स्वाइप मशीन करंट एकाउंट धारक को ही दी जाती है।
बचत खाता धारक को यह नहीं दी जाती। जिनका करंट एकाउंट नहीं है। वह किसी भी बैंक में अपना करंट एकाउंट खुलवा सकते हैं। करंट एकाउंट किसी भी फर्म या कंपनी के नाम से खुलता है। इसलिए पहले फर्म का रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। फर्म के नाम से पैन कार्ड, लैटर हेड और स्टैंप होनी चाहिए।