फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Big decision: BJP government seized cabinet status of former CM Hooda

बड़ा फैसला: भाजपा सरकार ने हुड्डा से छीना कैबिनेट का दर्जा

Sun, 01 May 2016 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 May 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
Big decision: BJP government seized cabinet status of former CM Hooda
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा - फोटो : file photo

हरियाणा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से कैबिनेट रैंक का दर्जा वापस ले लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। अब हुड्डा को दी जा रही कैबिनेट रैंक की सभी सुविधाएं वापस हो जाएंगी। राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट किया है कि राजनीतिक दलों और राज्य की जनता के विरोध के चलते सरकार ने यह निर्णय लिया।

विज्ञापन


सरकार का यह फैसला कैबिनेट की बैठक के साथ ही लागू हो गया है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को चंडीगढ़ सेक्टर सात में स्थित कोठी, सुरक्षा और गाड़ी सरकार को वापस करनी होगी। अब उन्हें वही सुविधाएं दी जाएंगी, जो हरियाणा में एक विधायक को दी जाती हैं। हाल ही में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने सरकार को पत्र लिख कर हुड्डा को दी जा रही इन सुविधाओं को वापस लेने की मांग की थी। अभय चौटाला ने यह आरोप लगाया था कि इससे राजकोष का काफी पैसा खर्च हो रहा है।
विज्ञापन


हुड्डा सरकार के कार्यकाल में मंत्रिपरिषद ने 2 मई, 2013 को बैठक में निर्णय लिया था कि राज्य में कैबिनेट मंत्री को प्रदान की जा रही सभी सुविधाएं राज्य के मुख्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी प्रदान की जाएं। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री मास्टर हुकुम सिंह ने इस सुविधा का उपयोग किया था। कांग्रेस सरकार सत्ता से बाहर होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नियमों के मुताबिक  सेक्टर सात में आवास और सुविधाएं मिलीं, लेकिन भाजपा के मंत्रियों और इनेलो की आंखों में यह सुविधाएं खटक रही थीं। जिसका विरोध नेताओं ने मुख्यमंत्री के सामने करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्टर हुकुम सिंह ही ले पाए सुविधाओं का पूरा लाभ
सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री मास्टर हुकुम सिंह के रहते भी यह बात उठी थी कि इन सुविधाओं को समाप्त कर दिया जाए, लेकिन चूंकि शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा उन्हें भाजपा में शामिल करवा चुके थे, इसलिए शर्मा ने उनका मान रखते हुए इस बात का विरोध किया। मास्टर जी के देहांत के साथ ही एक बार फिर से यह मांग जोर पकड़ गई और सरकार को निर्णय लेना पड़ा।


सरकार का फैसला होते ही हुड्डा ने छोड़ी गाड़ी
हरियाणा कैबिनेट के फैसला के तुरंत बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी सरकारी गाड़ी छोड़ कर चंडीगढ़ के लिए रवाना कर दी है। हुड्डा उस समय दिल्ली में थे, जब उन्हें यह जानकारी मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed