फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big consignment of heroin caught by BSF on Pakistan border in Punjab

Punjab News: पाकिस्तान सीमा पर BSF ने पकड़ी हेरोइन की बड़ी खेप, पठानकोट में पुलिस ने नशे को आग में झोंका

Tue, 10 Jan 2023 11:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Jan 2023 11:04 PM IST
सार

पठानकोट पुलिस की ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने मंगलवार को करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थों को भट्ठी में झोंक दिया। एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख के नेतृत्व में बनी दो कमेटियों ने अमृतसर की खन्ना पेपर मिल की भट्ठियों में उक्त नशे को भस्म किया।

विज्ञापन
Big consignment of heroin caught by BSF on Pakistan border in Punjab
बरामद हेरोइन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने तरनतारन के सीमावर्ती एरिया से 5.92 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। यह हेरोइन पाकिस्तान से भेजी गई थी। पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग तीन केस दर्ज किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पुलिस की यह बड़ी सफलता है। राज्य में गत कुछ दिनों से धुंध का मौसम बना हुआ है। इस वजह से तस्करी के केस भी बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह ही बीएसएफ जवानों ने गांव नौशहरा ढाला के पास दो किलो 110 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पाकिस्तानी तस्करों ने पीले रंग के टेप में लिपटे चार पैकेट भारतीय सीमा में फेंके थे। बीएसएफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक 10 जनवरी की सुबह सीमा पर धुंध के बीच जवान गश्त कर रहे थे। इस बीच जवानों ने फेंसिंग के पास कुछ गिरने की आवाज सुनी। तुरंत जवानों ने तस्करों पर फायरिंग की लेकिन पाकिस्तानी तस्कर धुंध का फायदा उठा अंधेरे में कहीं गायब हो गए। जवानों ने इलाके को घेरकर सर्च अभियान शुरू किया तो जवानों को पीले रंग की टेप में लिपटे चार पैकेट मिले।
विज्ञापन


पठानकोट: करोड़ों की कीमत के नशीले पदार्थों को भट्ठी में झोंका
पठानकोट पुलिस की ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने मंगलवार को करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थों को भट्ठी में झोंक दिया। एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख के नेतृत्व में बनी दो कमेटियों ने अमृतसर की खन्ना पेपर मिल की भट्ठियों में उक्त नशे को भस्म किया। पुलिस ने यह नशीले पदार्थ 12 मामलों में जब्त किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि नशीले पदार्थों के निपटारे के लिए दो टीमों का गठन किया गया था। इसमें पहली हाइलेवल टीम ने 10 किलो 20 ग्राम हेरोइन को भट्ठी में डाला। इसके अलावा, दूसरी टीम ने 1864 किलोग्राम भुक्की, 3.87 किलोग्राम चरस, 10 ग्राम हेरोइन, 1.57 किलो नशीला पाउडर और 4090 नशीले कैप्सूलों को भट्ठी में डालकर स्वाहा किया। दोनों कमेटियों ने बारीकी से पहले नशीले पदार्थों का निरीक्षण किया और प्रतिबंधित वस्तुओं के निरीक्षण और वजन की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed