फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   big claims by aamm admi party legal cell president himmat singh shergil

'आप' के लीगल सेल प्रमुख ने किया दावा, केजरीवाल पर आरोपों को नकारा

Sun, 28 Aug 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Aug 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
big claims by aamm admi party legal cell president himmat singh shergil
हिम्मत सिंह शेरगिल - फोटो : फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी के लीगल सेल के प्रमुख ने बड़ा दावा किया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगे आरोपों को सिरे से नकार दिया। लीगल सेल के प्रमुख हिम्मत शेरगिल ने कहा है कि पूर्व सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर के खिलाफ पार्टी के पास पर्याप्त सबूत हैं।
विज्ञापन


खुद छोटेपुर ने भी स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने पैसे लिए थे। इसीलिए उन पर कार्रवाई की गई। अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में शेरगिल ने कहा कि छोटेपुर के खिलाफ काफी समय से शिकायतें थीं कि वह बिना रसीद दिए चंदा ले रहे हैं। पर पहले कोई सबूत नहीं था, इसलिए कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


अब पार्टी के पास उनके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से बातचीत में छोटेपुर ने खुद स्वीकार किया है कि उन्होंने दो लाख रुपये लिए थे। एक सवाल पर शेरगिल ने स्वीकार किया कि छोटेपुर का स्टिंग ऑपरेशन पार्टी ने ही करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेरगिल ने छोटेपुर को गलत करार दिया

big claims by aamm admi party legal cell president himmat singh shergil
हिम्मत सिंह शेरगिल - फोटो : फाइल फोटो
शेरगिल ने छोटेपुर को गलत करार देते हुए कहा कि सभी तेरह जोन में पार्टी के बैंक अकाउंट हैं, जिनका ऑडिट होता है। एक सवाल पर शेरगिल ने स्वीकार किया कि ढाई सालों में पंजाब से पार्टी को मिले चंदे का ब्यौरा अब तक वेबसाइट पर नहीं है।

उन्होंने कहा कि ब्यौरा कंपाइल हो रहा है, जल्द ही वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में रैलियों, धरनों आदि पर होने वाला खर्च पार्टी देती है, उसका छोटेपुर से कोई लेना-देना नहीं है।

छोटेपुर के बयान कि अरविंद केजरीवाल ने उन्हें कहा था कि अगर सिखी से निकाल दिए जाते तो क्या होता को भी शेरगिल ने नकारा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कभी ऐसा नहीं कहा। छोटेपुर सच्चे सिख थे तो उसी दिन इसका खुलासा करते।

18 जुलाई की बात का खुलासा उन्होंने 26 अगस्त को क्यों किया। भगवंत मान पर छोटेपुर के शराब पीने के आरोपों का भी शेरगिल ने खंडन किया। उन्होंने कहा कि छोटेपुर के पास इसका कोई सबूत नहीं है, वह मनगढंत आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed