{"_id":"614984618ebc3e35f95d4b47","slug":"bicycle-rally-for-afghan-womens-rights-in-drizzle","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सशक्तीकरण: बूंदाबांदी के बीच अफगानी महिलाओं के अधिकारों के लिए निकाली साइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सशक्तीकरण: बूंदाबांदी के बीच अफगानी महिलाओं के अधिकारों के लिए निकाली साइकिल रैली
Tue, 21 Sep 2021 12:43 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:43 PM IST
सार
साइकिल रैली का शुभारंभ गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनास की सातवीं कक्षा की छात्रा काजल ने किया। काजल गर्ल्स इंडिया की ब्रांड एंबेसेडर भी हैं। साइकिल रैली में विद्यार्थियों का जोश देखने लायक था।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में साइकिल रैली।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्की बूंदाबांदी के बीच युवाओं ने मंगलवार को शिवालिक होटल के पास से अफगानी महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए साइकिल रैली की शुरुआत की। रैली का आयोजन स्वयंसेवी संस्था युवसत्ता ने शहर के विभिन्न स्कूलों के साथ मिलकर किया। रैली का उद्देश्य अफगानिस्तान में महिलाओं और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए आवाज बुलंद करना रहा। साइकिल रैली में शहर में पढ़ रहे अफगानी युवाओं, छात्र-छात्राओं और युवसत्ता के सदस्यों ने हिस्सा लिया। साइकिल रैली शिवालिक होटल के पास से सेक्टर-17 होते हुए सेक्टर-22, 21, 20, 19, 18 से सेक्टर -16 के गांधी भवन जाकर समाप्त होगी।
विज्ञापन
सातवीं की छात्रा काजल ने दिखाई हरी झंडी
रैली के दौरान युवाओं ने हाथों में अफगानी महिलाओं के साथ के लिए आगे आएं आदि बैनर लिए हुए थे। साइकिल रैली का शुभारंभ गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनास की सातवीं कक्षा की छात्रा और गर्ल्स इंडिया की ब्रांड एंबेसेडर काजल ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन