फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bhupinder singh hooda political career in problem

हुड्डा पर CBI ने कसा शिकंजा, अब राजनीतिक राह में मुश्किलें बढ़ने लगी हैं

Wed, 17 May 2017 02:33 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 May 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
bhupinder singh hooda political career in problem
hooda
इधर सीबीआई ने नेशनल हेराल्ड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर शिकंजा कसा, उधर उनकी राजनीति की राह में मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। पार्टी और पार्टी के बाहर राजनीतिक विरोधियों के साथ शह और मात का खेल खेल रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सीबीआई सहित अन्य जांच एजेंसियों का दबाव बढ़ता जा रहा है। सूबे की मनोहर सरकार ने सबसे पहले पिछले साल मानेसर जमीन घोटाले में भूपेंद्र हुड्डा को फंसाने की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन


इस साल नेशनल हेराल्ड मामला भी सीबीआई के सुपुर्द कर दिया है। इसके अलावा कांग्रेस आलाकमान के साथ राबर्ट वाड्रा और भूपेंद्र हुड्डा को घेरने के लिए वाड्रा-डीएलएफ लैंड डील की जांच के लिए गठित एसएन ढींगरा आयोग की रिपोर्ट भी आ चुकी है। सियासी दांवपेच में उलझी यह रिपोर्ट अभी उजागर नहीं हुई है, लेकिन 2019 के चुनाव से पहले यह रिपोर्ट जनता के सामने आ सकती है। पंचकूला में हुडा प्लाट आवंटन मामले की जांच पहले से ही चल रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक वाड्रा-डीएलएफ लैंड डील में जांच आयोग ने भी कई अनियमितताओं का खुलासा किया है। सूत्रों के मुताबिक सोमवार को नौ घंटे तक चली सीबीआई पूछताछ में हुड्डा से सीबीआई अधिकारियों ने लगातार घुमा फिरा कर सवाल किए। इस दौरान उपरोक्त मामलों से संबंधित रिकार्ड भी हुड्डा के सामने रखा गया और सवाल हुए। हालांकि, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सीबीआई की पूछताछ को साधारण बताया है। उन्होंने कहा है कि वे पूरा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed