फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhupinder Singh Hooda Meeting for Baroda By Election

हुड्डा बोले- बरौदा उपचुनाव बातों पर नहीं मुद्दों पर होगा, जनता मांगेगी विरोधी नीतियों का हिसाब

Wed, 22 Jul 2020 12:56 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 22 Jul 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Bhupinder Singh Hooda Meeting for Baroda By Election
हरियाणा कांग्रेस की बैठक - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस ने बरौदा उपचुनाव के लिए कमर पूरी तरह कस ली है। मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी विधायकों से उपचुनाव को लेकर मंथन किया और उनकी ड्यूटी लगाई। उन्होंने कहा कि उपचुनाव सरकार के झांसों और हवा-हवाई बातों पर नहीं, आमजन से जुड़े मुद्दों पर होगा।
विज्ञापन


चुनाव में जनता बीजेपी से उसकी किसान विरोधी नीतियों, लगातार बढ़ती बेरोज़गारी और बढ़ते अपराध का हिसाब मांगेगी। हुड्डा ने कहा कि बीजेपी के पास बरौदा में गिनवाने के लिए कोई काम नहीं है जबकि कांग्रेस सरकार के दौरान यहां जमकर विकास कार्य हुए थे। हलके की बात की जाए तो कांग्रेस सरकार में देश की पहली महिला यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज की स्थापना यहां की गई।
विज्ञापन


बिजली सप्लाई और सिंचाई की पूरी व्यवस्था की गई। सोनीपत को शिक्षा का हब बनाया गया। गोहाना, जींद, सोनीपत रेलवे लाइन बनाई। यही नहीं कांग्रेस सरकार में रेल कोच फैक्टरी को भी मंज़ूरी मिल गई थी। इससे इलाक़े के हज़ारों युवाओं को रोज़गार मिलता। बीजेपी सरकार ने उस प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसान ही नहीं, मौजूदा सरकार से हर वर्ग परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार कच्चे और पक्के कर्मचारियों को नौकरी से हटा रही है। नौकरियां ख़त्म की जा रही हैं। बेरोज़गारी लगातार बढ़ रही है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ भी लगातार ऊपर की तरफ जा रहा है। हत्या, लूट, डकैती जैसी वारदातें अब हरियाणावासियों की दिनचर्या का हिस्सा बन गई हैं।

बरोदा उपचुनाव में बीजेपी सरकार की इन तमाम नाकामियों और कारगुजारियों को कांग्रेस जनता के बीच लेकर जाएगी और निश्चित ही जनता सरकार को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed