फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bhupinder singh hooda, manohar lal khattar, haryana bjp, haryana congress, haryana

हुड्डा के खिलाफ दर्ज FIR के बारे में मुख्यमंत्री ने किया बड़ा पलटवार

Mon, 25 Jul 2016 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा) Updated Mon, 25 Jul 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
bhupinder singh hooda, manohar lal khattar, haryana bjp, haryana congress, haryana
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करारा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बदले की भावना से काम नहीं कर रही। इस बारे में कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद हैं। अगर बदले की भावना से काम करना होता तो डेढ़ साल नहीं लगता। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं हुड्डा ने बोला था कि वे किसी भी तरह की जांच कराएं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के मुताबिक अभी एफआईआर दर्ज हुई है। मामले की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को बहादुरगढ़ में जन विकास रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने बहादुरगढ़ हलके की करीब आठ परियोजनाओं का लोकार्पण किया और एक परियोजना का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


मुफ्त बिजली देना संभव नहीं
बहादुरगढ़ के ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में भाजपा की जन विकास रैली को संबोधित करने बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने  पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार चार गुणा मुआवजा देने में असमर्थ है। फिर भी जमीन के कलेक्टर रेट बढ़ाए गए हैं। विकास कार्यों को नहीं रुकने देने के लिए सरकार किसानों को कलेक्टर रेट से 20 प्रतिशत ज्यादा मुआवजा देने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि वह पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो बिजली के बिल माफ करने की बजाय प्रदेश की जनता को बिल भरने के लिए अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना पैसों के बिजली कैसे मिल सकती है। अगर बिल भरे जाएंगे तो प्रदेश में 24 घंटे बिजली दी जाएगी।

रामबिलास शर्मा बोले, हुड्डा बेड़ियों की खनक से डर रहे

bhupinder singh hooda, manohar lal khattar, haryana bjp, haryana congress, haryana
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने भी पूर्व सीएम भपूंद्र सिंह हुड्डा पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हुड्डा बेड़ियों की खनक से डर रहे हैं। इसलिए उनकी सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगा रहे हैं।

शिक्षामंत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि उनसे अच्छे तो चौटाला हैं, जो जेल में भजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा जो किया है, उसका भुगतान तो करना ही पड़ेगा। शर्मा ने जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान रोहतक में हिंसा के लिए भूपेंद्र हुड्डा को ही जिम्मेदार ठहराया।

धनखड़ ने कांग्रेस को बताया हवा-हवाई
कृषिमंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस नेताओं को हवा-हवाई करार दिया है। बहादुरगढ़ की जन विकास रैली में लोगों से मुखातिब हुए धनखड़ ने हवाई अड्डों के बहाने कांग्रेस सरकार पर जमकर चुटकी ली।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हवाई अड्डा बनवाने का प्रचार कर जमीन महंगी करवाती और अपना काम कर फिर दूसरी जगह हवाई अड्डा बनवाने की बात कह देती थी। कांग्रेस के लोग हवा-हवाई बाते करते थे और भाजपा सरकार न केवल अपनी बातें और वादे पूरा करती है, बल्कि वादों से भी आगे बढ़कर काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed