फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhupinder Singh Hooda calls Congress Legislature Party meeting

हरियाणा: पंजाब में बदले सियासी घटनाक्रम के बीच पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक

Tue, 21 Sep 2021 03:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Sep 2021 03:26 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस में बदले सियासी घटनाक्रम के बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने 22 सितंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक में हरियाणा सरकार को घेरने की रणनीति बनेगी।  

विज्ञापन
Bhupinder Singh Hooda calls Congress Legislature Party meeting
भूपेंद्र हुड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पड़ोसी राज्य पंजाब में बदले सियासी हालात के चलते अब हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। 22 सितंबर को दोपहर को हुड्डा के आवास पर होने वाली इस बैठक में सरकार को घेरने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। इसके बाद 23 सितंबर को मीडिया से मुखातिब होकर रणनीति का खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन


पंजाब में कुछ ही दिनों में बड़े स्तर पर राजनीतिक परिस्थितियां बदली हैं। संभावना जताई जा रही है कि इसी के मद्देनजर हुड्डा ने कांग्रेस विधायकों को बुलाया है। हालांकि, हुड्डा समर्थक इसे सामान्यतौर पर होने वाली बैठक बता रहे हैं। बैठक के लिए विधायकों को किसी भी प्रकार का एजेंडा नहीं भेजा गया है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि बैठक में तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसानों के आंदोलन से लेकर प्रदेश के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होगी। हालांकि, पंजाब की राजनीतिक पर भी चर्चा होगी। याद हो कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके समर्थक विधायक कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा को हटवाने के लिए कई बार दबाव बना चुके हैं। हुड्डा चाहते हैं कि उनकी पसंद का प्रदेशाध्यक्ष हो। इतना ही नहीं कई साल से हरियाणा में कांग्रेस का संगठन तैयार नहीं होने को लेकर भी सवाल उठाते रहे हैं। अब विधायक दल की बैठक के बहाने अपनी ताकत दिखाने समेत विधायकों को और सक्रिय होने को लेकर मंथन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed