{"_id":"5b9fd126867a557f180c42e2","slug":"bhupendra-hooda-and-karan-dalal-meet-rewari-gangrape-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी दुष्कर्म पीड़िता से जबरदस्ती मिले भूपेंद्र हुड्डा और करन दलाल, बढ़ सकती हैं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी दुष्कर्म पीड़िता से जबरदस्ती मिले भूपेंद्र हुड्डा और करन दलाल, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 18 Sep 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
बी एस हुड्डा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी दुष्कर्म मामले की पीड़िता से जबरन मुलाकात करने पर हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके समधी विधायक करण सिंह दलाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सरकार ने बिना डॉक्टरों की इजाजत के दोनों की मुलाकात का कड़ा संज्ञान लिया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि चिकित्सकों की सहमति के बिना रेवाड़ी रेप पीड़िता से जबरदस्ती मिलने व डॉक्टर्स को धमकाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व करण दलाल के खिलाफ जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज ने कहा कि डॉक्टरों के मना करने और यह बताने पर कि पीड़िता अभी बातचीत के लिए फिट नहीं है, बावजूद इसके हुड्डा व दलाल अस्पताल में घुसकर पीड़िता से मिले। यह न केवल प्रोटोकॉल के विपरीत है बल्कि उन्होंने संबंधित चिकित्सकों को भी धमकाया है।
विज्ञापन
यह अराजकता फैलाने का प्रयास है। डॉक्टरों की अनुमति के बिना तो पुलिस एवं जांच टीम भी पीड़िता के बयान नहीं ले सकती है, फिर उन्होंने ऐसा कर सभी नियमों को ताक पर रखा है। इस संबंध में जांच के बाद उचित कार्रवाई करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने पता होते हुए भी जानबूझ नियमों की अवहेलना की है, जो सरासर गलत है।
विज्ञापन