फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhupendra Gora announced Five lakh prize on Honeypreet,

फरार हनीप्रीत पर पांच लाख का ईनाम, घोषणा पुलिस ने नहीं इन्होंने की, देखिए

Tue, 26 Sep 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Sep 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
Bhupendra Gora announced Five lakh prize on Honeypreet,
Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
हरियाणा पुलिस के लिए पहेली बन चुकी डेरामुखी की खास राजदार हनीप्रीत पर पांच लाख रुपये का ईनाम रखा गया है। ईनाम हनीप्रीत के बारे में सूचना देने या उसे ढूंढकर लाने वाले को दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसकी घोषणा राम रहीम के बेटे जसमीत की पत्नी खुशप्रीत के ममेरे भाई भूपेंद्र सिंह गोरा ने सोमवार को यहां की। गोरा पंजाब के पूर्व मंत्री हरमिंदर सिंह जस्सी के दूर  के भांजे भी हैं। गोरा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह वर्ष 2011 तक डेरे से जुड़े रहे। हनीप्रीत को जस्सी ने ही अपनी जेड प्लस सिक्योरिटी की आड़ में खुफिया ठिकाने पर पहुंचाया है। वह किसी डेरा प्रेमी के घर पर ही मिलेगी।
विज्ञापन


जस्सी से पूछताछ में बड़े राज खुल सकते हैं। चूंकि, हनीप्रीत के बाद जस्सी ही डेरामुखी का सबसे करीबी था। डेरामुखी के जेल जाने के बाद हनीप्रीत 25 अगस्त को सिरसा डेरे में पहुंच गई थी, लेकिन 27 अगस्त को रहस्यमय तरीके से भूमिगत हो गई। उसके बाद से वह फरार चल रही है और पुलिस यहां-वहां उसकी तलाश में भटकी हुई है। उसे गिरफ्त में लेने के लिए डेरामुखी के पुश्तैनी गांव गुरसर मोडिया में पुलिस को छापेमारी में जस्सी के सुरक्षा गार्ड मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनीप्रीत को ढूंढेगा एंटी कर्ट फ्रंट

Bhupendra Gora announced Five lakh prize on Honeypreet,
मौड़ मंडी ब्लास्ट की हो सीबीआई जांच
गोरा ने पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान हरमिंदर जस्सी की चुनावी सभा स्थल के पास मौड़ मंडी में हुए ब्लास्ट की सीबीआई जांच होनी चाहिए। इसमें कई रहस्य खुलेंगे और बड़े चेहरे बेनकाब होंगे। गोरा ने डेरामुखी के समर्थकों व जस्सी के आदमियों से खुद को खतरा बताया और कहा कि  उनका परिवार भूमिगत है। उनके घर पर हमला हुआ, मगर दबाव के चलते पुलिस ने तीन दिन तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की। अब भी धमकियां मिल रही हैं। उनके परिवार के साथ अप्रिय घटना के लिए हरमिंदर जस्सी जिम्मेदार होंगे।

हनीप्रीत को ढूंढेगा एंटी कर्ट फ्रंट
भूपेंद्र सिंह गोरा ने हनीप्रीत की तलाश और डेरे की प्रताड़ना का शिकार लोगों की मदद के लिए राष्ट्रीय एंटी कर्ट फ्रंट बनाया है। गोरा ने कहा कि हनीप्रीत को ढूंढ़ निकालने के लिए अभियान चलाएंगे। नेपाल, दुबई, कनाडा और दूसरे देशों में जाने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा।

सात सदस्यीय फ्रंट ने मोबाइल नंबर 70879-24122 जारी किया है। इस पर डेरे की प्रताड़ना का शिकार कोई भी व्यक्ति मदद मांग सकता है। साथ ही हनीप्रीत की भी सूचना दे सकते हैं। सात लोगों ने उनके जरिए डेरे के कब्जे में चल रही जमीन छुड़ाने की मदद मांगी है। इसमें वे हर तरीके से मदद करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed