फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhupender Hooda said No preparation for purchase and payment in mandis

मंडियों में खरीद, उठान और पेमेंट की नहीं कोई तैयारी : हुड्डा

Fri, 29 Sep 2023 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bhupender Hooda said No preparation for purchase and payment in mandis
कहा, कपास के किसानों को गुलाबी सुंडी से हुए नुकसान का जल्द मुआवजा दे सरकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया कि मंडियों में खरीद, उठान और पेमेंट देने के लिए कोई तैयारी नहीं की गई। सरकार द्वारा एलान किए जाने के बावजूद मंडियों में धान और बाजरा की खरीद नहीं हो रही है। क्योंकि सरकार ने धान खरीद का एलान तो कर दिया लेकिन साथ में कई तरह की शर्तें थोप दी गईं। पोर्टल ने काम करना बंद कर दिया, जिसकी वजह से जे-फॉर्म और ई-फॉर्म नहीं बन पा रहे। हुड्डा ने कहा कि मंडियों में सड़कें पूरी तरह जाम हो चुकी हैं। फसल उठान के लिए भी सरकार ने जीपीएस की नई शर्त लगा दी, जिनकी वजह से टेंडर लेने वालों को उठान में देरी का बहाना मिल गया है। मंडियों में करीब 20 लाख क्विंटल धान आ चुका है, लेकिन खरीद बमुश्किल 5 लाख क्विंटल की ही हुई है। इसी तरह 3.50 लाख क्विंटल बाजरा मंडियों में आ चुका है लेकिन खरीद करीब 40 हजार क्विंटल की ही हुई है। हुड्डा ने सरकार से कपास की फसल में आई बीमारी के लिए किसानों को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed