{"_id":"667a0de0a29f2341e7056f16","slug":"bhupender-hooda-said-it-doesnt-matter-if-anyone-leaves-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-453303-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कुमारी सैलजा और किरण चौधरी पर हुड्डा का पलटवार, कहा-किसी के जाने से नहीं पड़ता फर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कुमारी सैलजा और किरण चौधरी पर हुड्डा का पलटवार, कहा-किसी के जाने से नहीं पड़ता फर्क
विज्ञापन
-सोनीपत और गुरुग्राम के प्रत्याशियों को बताया हरियाणा निवासी
-कहा, डाॅ. मनमोहन सिंह पाकिस्तान से आए थे, तो क्या उन्हें भारत का नागरिक नहीं मानोगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में शुरू हुए आरोप-प्रत्यारोप के दौर के बीच अब पूर्व सीएम एवं नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सांसद कुमारी सैलजा और किरण चौधरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। हुड्डा ने कहा कि किसी के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। जहां तक सोनीपत और गुरुग्राम के प्रत्याशियों को बाहरी कहने का सवाल है तो ये दोनों ही हरियाणा के रहने वाले हैं। हुड्डा ने उदाहरण देकर कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह पाकिस्तान से आए थे तो क्या उन्हें भारत का नागरिक नहीं मानोगे।
हुड्डा सोमवार को यहां अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि लोकसभा के नतीजे में लोगों ने साफ संकेत दिया है कि आने वाली सरकार कांग्रेस की है। सरकार के पास कोई स्कीम नही है। बस फोटो खिंचवा रहे हैं। वहीं, सीएम और मंत्रियों के अयोध्या जाने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि हम तो तब जाएंगे, जब श्री राम बुलाएंगे। लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने पर हुड्डा ने कहा कि प्रोटेम स्पीकर सबसे सीनियर नेता को बनाया जाता है, यह तो मनमानी है।
पानी को लेकर छिड़े विवाद पर हुड्डा ने कहा कि दिल्ली और हरियाणा में कोई विवाद नहीं है। पानी को लेकर विवाद तो है पंजाब और हरियाणा के बीच में है। हमें पंजाब से इस मुद्दे पर बात करने की कोई जरूरत नहीं है। वहीं, सरकार के अल्पमत के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्यपाल से मिलने के बाद से लेकर अब तक कोई रिस्पांस राज्यपाल से नहीं आया।
विज्ञापन
बाक्स
भाजपा एससी और ओबीसी विरोधी
हुड्डा ने कहा कि भाजपा पूरी तरह एससी और ओबीसी विरोधी मानसिकता से पीड़ित है। इसी कड़ी में भाजपा ने पिछड़ा वर्ग के आरक्षण की क्रीमीलेयर को 8 लाख से घटाकर 6 लाख किया था। साथ ही इसमें भाजपा ने कृषि और वेतन की आय को भी जोड़ दिया। जबकि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान 27.5.2013 को क्रीमीलेयर की आय सीमा को निर्धारित करते हुए इससे कृषि और वेतन की आय को अलग कर दिया गया था। हुड्डा ने कहा कि आज केंद्र की क्रीमीलेयर लिमिट भी 8 लाख रुपये है। लेकिन हरियाणा की भाजपा सरकार ने इसे घटाकर 6 लाख कर दिया और इसमें कृषि व वेतन की आय भी जोड़ दी।