फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bharatiya Kisan Union President Balbir Singh Rajewal filed a PIL in High Court

हाईकोर्ट पहुंची भाकियू: कहा- सेना स्तर के हथियारों का किसानों पर हुआ इस्तेमाल, उठाई न्यायिक जांच की मांग

Tue, 05 Mar 2024 06:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Mar 2024 06:03 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की। याचिका में किसानों के नुकसान की जांच न्यायिक आयोग से करने की मांग उठाई गई है। याचिका में यह भी कहा गया कि किसानों पर सेना स्तर के हथियारों का इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन
Bharatiya Kisan Union President Balbir Singh Rajewal filed a PIL in High Court
किसान आंदोलन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने जनहित याचिका दाखिल करते हुए 21 फरवरी को पंजाब-हरियाणा सीमाओं पर प्रदर्शनकारी किसानों के जीवन और संपत्तियों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए न्यायिक जांच की मांग की है। याचिका में कहा गया कि निहत्थे किसानों पर सेना स्तर के हथियारों का इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन


बलबीर सिंह राजेवाल ने जनहित याचिका में बताया कि हरियाणा सरकार के आदेश पर हरियाणा पुलिस व सीआरपीएफ पंजाब के क्षेत्र में प्रवेश कर प्रदर्शनकारी किसानों पर हिंसक कार्रवाई की गई थी। इसमें कई किसानों की जान चली गई थी और 250 से अधिक किसान घायल हो गए। पैलेट गन के इस्तेमाल के कारण अधिकांश ने अपनी दृष्टि और अंग खो दिए। इसके साथ ही अंधाधुंध गोलीबारी के कारण किसानों की संपत्ति जैसे ट्रैक्टर ट्रॉली, कार, मोटरसाइकिल और अन्य मोटर वाहनों को नुकसान हुआ। 
विज्ञापन


याचिका में कहा गया कि हरियाणा की ओर से की गई हिंसक कार्रवाई पर पंजाब सरकार व पंजाब पुलिस भी मौन रही। याची ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते थे और इन निहत्थे किसानों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। हरियाणा सरकार के कहने पर पुलिस द्वारा किए गए नुकसान की जांच दोनों राज्य की सरकारें नहीं कर सकती हैं। ऐसे में हरियाणा पुलिस द्वारा किए गए अवैध कृत्यों की जिम्मेदारी तय करने के लिए उच्च न्यायालय के मौजूदा या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र आयोग गठित करने का निर्देश जारी करने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed