फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bharat Bandh over SC ST Protection Act, board exams postponed in punjab

भारत बंद: फिरोजपुर में DRM ऑफिस में तोड़फोड, ट्रेन और कारों के शीशे फोड़े, पुतले फूंके

Mon, 02 Apr 2018 12:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 Apr 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
Bharat Bandh over SC ST Protection Act, board exams postponed in punjab
पंजाब में विरोध प्रदर्शन
भारत बंद को लेकर पंजाब में आज स्कूल, बैंक, बसें और इंटरनेट बंद हैं। प्रदेश भर में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं, पुतले भी फूंके गए। बंद के चलते पंजाब शिक्षा निदेशालय की मांग पर सीबीएसई ने पंजाब में आज होने वाली बोर्ड की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं। 
विज्ञापन


पंजाब में दलित प्रदर्शनकारियों ने अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाइवे बंद कर दिया गया है। हाइवे पर जाम की स्थिति भी बनी हुई है। ट्रेनें भी रोक दी गई है। लोगों को एयरपोर्ट जाने नहीं दिया जा रहा है। शहर भर में तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


फिरोजपुर में दलित प्रदर्शनकारी डीआरएम ऑफिस में घुस गए और तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक पर खड़ी ट्रेन के शीशे तोड़ दिए। सड़क पर खड़ी कारों को भी नुकसान पहुंचाया। मंडी गोबिंदगढ़ में भी बंद का असर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बठिंडा में भी दलित प्रदर्शनकारी उग्र हो गए हैं। कई जगहों पर तोड़फोड़ की गई है, जिसके चलते पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। तरनतारन शहर पूरी तरह बंद है। दलित समुदाय के लोगों ने टोलियां बनाकर बाजारों में नारेबाजी की दलित समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला बनाकर उसकी जूतों से पिटाई करते हुए विभिन्न भागों से रोष रैली निकाली।

दलित संगठनों द्वारा दो अप्रैल को घोषित भारत बंद के मद्देनजर पंजाब सरकार ने जबरदस्त सुरक्षा और एहतियाती इंतजाम किए हैं। सूबे में रैपिड एक्शन फोर्स और बीएसएफ की चार-चार बटालियन तैनात की गई हैं। साथ ही बारह हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है।

सरकारी स्कूलों, बैंकों व वित्तीय संस्थाओं में छुट्टी रहेगी। सरकारी बसें नहीं चलेंगी। तीस घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं भी बंद रहेंगी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में जारी आदेश के तहत एससी-एसटी (प्रिवेंशन ऑफ एट्रॉसिटीज) एक्ट के प्रावधानों को नरम करने के विरोध में दलित संगठनों ने दो अप्रैल को भारत बंद का एलान किया है।

32 फीसदी दलित आबादी के चलते पंजाब को काफी संवेदनशील माना जा रहा है। सरकार ने बेशक हाई अलर्ट घोषित नहीं किया है, लेकिन वैसे ही इंतजाम किए गए हैं। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Bharat Bandh over SC ST Protection Act, board exams postponed in punjab
भारत बंद के दौरान प्रदर्शन करते लोग - फोटो : ani
वहीं, मुख्य सचिव करन अवतार सिंह ने सभी डीसी केसाथ विडियो कांफ्रेंस कर समीक्षा की। सोमवार से सरकारी स्कूलों में नया सेशन शुरू होना था। लेकिन एहतियान प्री-प्राइमरी से सीनियर सेकेंडरी तक सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में छुट्टी कर दी गई है। निजी कॉलेज और विश्वविद्यालय भी आज बंद रहेंगे।  पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी की बसें भी सोमवार को नहीं चलेंगी। सभी बैंकों और वित्तीय संस्थाओं में भी छुट्टी रहेगी।

इराक में मारे गए युवकों के शव न रोकें
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दलित संगठनों से अपील की है कि अपने प्रदर्शन के दौरान इराक में मारे गए युवकों के शव न रोकें। उनके अवशेष सोमवार दोपहर अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उन्हें परिजनों तक पहुंचने दिया जाए। पुलिस को भी रास्ते में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम करने को कहा गया है। सीएम ने यह भी अपील की कि पंजाब सेना के लिए सप्लाई का अहम रूट है। हाईवे बंद होने की स्थिति में सेना की सप्लाई प्रभावित होती है, ऐसा न किया जाए।

Bharat Bandh over SC ST Protection Act, board exams postponed in punjab
पंजाब में कांग्रेस के बंद के ऐलान के चलते आज 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पंजाब शिक्षा निदेशालय की मांग पर रविवार देर रात इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी।

सीबीएसई का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर बोर्ड ने यह फैसला लिया है। दोनों पेपर की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। सोमवार को 10वीं की संस्कृत विषय की और 12वीं की हिंदी इलेक्टिव का पेपर था। सीबीएसई के मुताबिक, पंजाब के शिक्षा विभाग ने उनसे आग्रह किया कि पंजाब में कांग्रेस ने बंद का ऐलान किया है। इसके चलते उन्हें बच्चों की सुरक्षा की चिंता है। इसलिए बोर्ड परीक्षा रद्द की जाए।

इसके बाद किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए सीबीएसई ने सोमवार को सिर्फ पंजाब में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। सीबीएसई ने साफ किया है कि चंडीगढ़ समेत पूरे देश में तय समय के मुताबिक परीक्षाएं अपने तय समय के अनुसार होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed