फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhagwant Singh aka Bajeke lodged in Dibrugarh Jail under NSA along with Amritpal become ill

Punjab: डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल के साथी बाजेके की तबीयत बिगड़ी, असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती

Wed, 12 Jun 2024 04:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 04:40 PM IST
सार

भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेके के पिता ने कहा कि पिछले तीन-चार महीने से उनकी बाजेके से बात भी नहीं हुई है। एक दिन पहले अमृतपाल के माता पिता मिलकर आए थे तो उन्होंने कहा कि बेटा बिलकुल ठीक है। आज अचानक तबियत कैसे बिगड़ गई। बाजेके हमेशा खुश रहता है। 

विज्ञापन
Bhagwant Singh aka Bajeke lodged in Dibrugarh Jail under NSA along with Amritpal become ill
प्रधानमंत्री बाजेके के माता पिता - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतपाल के साथ एनएसए के तहत डिब्रूगढ़ जेल में बंद मोगा के धर्मकोट के गांव बाजेके के रहने वाले भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेके की तबीयत खराब हो गई है। बुधवार सुबह बाजेके की तबीयत अचानक खराब होने के कारण जेल प्रशासन ने उसे असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। अभी तक जेल प्रशासन की और से परिवार को सूचना नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाजेके मानसिक परेशानी से जूझ रहा है। सेहत ज्यादा बिगड़ जाने के कारण बुधवार को उसे एएमसीएच के मेडिसिन विंग में भर्ती कराया गया। बाजेके के पिता हरजिंदर सिंह का कहना है कि बुधवार सुबह न्यूज चैनल से पता चला कि उनका बेटा बीमार है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह पबलप्रीत की पत्नी ने फोन करके बताया कि बाजेके को पेट खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है लेकिन मीडिया के अनुसार, वह मानसिक तौर पर परेशान है। अभी तक जेल से उन्हें फोन पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार महीने से उनकी बाजेके से बात भी नहीं हुई है। एक दिन पहले अमृतपाल के माता पिता मिलकर आए थे तो उन्होंने कहा कि बेटा बिलकुल ठीक है। आज अचानक तबियत कैसे बिगड़ गई। बाजेके हमेशा खुश रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से अपील की है कि बाजेके को असम से लाकर पंजाब की किसी जेल में रखा जाए ताकि परिवार उससे मिल सके। असम जाने में एक आदमी का 30/40 हजार रुपये का खर्चा है। बाजेके की मां हार्ट की पेशेंट है। उनकी सरकार से अपील है कि उनकी उनके बेटे से बात करवाई जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed