फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhagwant Mann To Take Charge As AAP's Punjab Chief

केजरीवाल बोले- शराब छोड़ दें भगवंत मान, वरना छीन लेंगे पद

Tue, 09 May 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 09 May 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
Bhagwant Mann To Take Charge As AAP's Punjab Chief
भगवंत मान - फोटो : File Photo
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपने संगठन में बदलाव किया है। भगवंत मान को नया सूबा प्रधान (कनवीनर) बना दिया है, लेकिन एक शर्त के साथ। केजरीवाल ने मान से कहा है कि उन्हें शराब छोड़नी होगी, अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनसे पद वापस ले लिया जाएगा।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, भगवंत मान को पंजाब आप का संयोजक बनाने का फैसला केजरीवाल के घर पर लिया गया था, जिस दौरान यह शर्त भी रखी गई। बताया जा रहा है कि मान के संयोजक बनने से पहले इस पद पर मौजूद गुरप्रीत सिंह घुघ्घी भी नाराज हैं।
विज्ञापन


गौरतबल है कि भगवंत मान कई बार शराब पीकर हंगामा खड़ा कर चुके हैं। उन पर संसद में भी शराब पीकर जाने के आरोप लग चुके हैं। कई सांसदों ने लोकसभा स्पीकर से इस बात की शिकायत भी की थी। भगवंत मान के कई वीडियो भी वायरल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सरबजीत कौर मानुके विधानसभा में पार्टी का उपनेता नियुक्त

Bhagwant Mann To Take Charge As AAP's Punjab Chief
आप नेता सुखपाल खैहरा - फोटो : फाइल फोटो
दूसरी ओर, जगरांव से विधायक सरबजीत कौर मानुके को विधानसभा में पार्टी का उपनेता नियुक्त किया गया है। ये फैसला पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में सोमवार को हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में लिया गया। इससे पहले केजरीवाल ने पंजाब के सभी विधायकों, जोन इंचार्ज, फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों के साथ वन-टु-वन बैठकें कीं। बाद में सबके साथ बैठक की गई, इसके बाद पीएसी में फैसले पर मुहर लगाई गई।

आप प्रवक्ता के मुताबिक, राष्ट्रीय नेतृत्व ने सूबे के नेताओं से यह फीडबैक लिया है कि विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी को कैसे आगे लेकर जाना है। ताकि पंजाब इकाई को और ज्यादा मुखर और जवाबदेह बनाया जा सके। पार्टी ने मालवा से दो और दोआबा व माझा से एक-एक उप प्रधान नियुक्त् करने का भी फैसला किया है, जिनकी घोषणा बाद में की जाएगी।

वहीं, पंजाब को ज्यादा अधिकार देते हुए पार्टी ने पंजाब की अलग पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी बनाने का फैसला किया है। ताकि पंजाब इकाई सूबे से संबंधित मामलों में अपने फैसले खुद ले सके। सूबा कनवीनर के तौर पर भगवंत मान पाटी के सभी मामलों के लिए जिम्मेदार होंगे।

जबकि, अमन अरोड़ा खासतौर पर संगठन निर्माण पर फोकस करेंगे। जल्द ही पार्टी सरकार के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाएगी। चुनाव में किए वादों पर जवाब मांगेगी। पीएसी ने पंजाब इकाई से लोगों के बीच जाने और सरकार को हर वादे के प्रति जवाबदेह बनाने को कहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed