फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhagwant Mann takes charge as new CM of Punjab

मान का सम्मान: सचिवालय पहुंचे भगवंत तो बालकनी में उमड़े कर्मचारी, हाथ हिलाकर किया अभिवादन

Wed, 16 Mar 2022 08:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Mar 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Bhagwant Mann takes charge as new CM of Punjab
भगवंत मान ने संभाला कार्यभार। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद-ए-आजम के पैतृक गांव खटकड़कलां में शपथ ग्रहण करने के बाद बुधवार को दोपहर पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय में अपना कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान नए मुख्यमंत्री भगवंत मान को देखने के लिए सचिवालय कर्मी उमड़ पड़े। मान ने भी सचिवालय पहुंचकर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

विज्ञापन


पंजाब के नए मुख्यमंत्री के सचिवालय में दाखिल होने पर जश्न जैसा माहौल देखने को मिला और हर तरफ और बालकनी में खड़े कर्मचारियों ने उनका हार्दिक स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सिविल सचिवालय में पंजाब पुलिस की 82वीं बटालियन की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर लिया। मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और डीजीपी वीके भावरा समेत वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश में कहा कि राज्य के लोगों ने ऐतिहासिक जनादेश दिया है और उनकी सरकार लोक समर्थक नीतियों के लिए निरंतर काम करेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को लोगों के जीवन स्तर की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने का भरोसा भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed