{"_id":"5d45fd2e8ebc3e6cb370dccb","slug":"bhagwant-mann-said-punjab-and-punjabis-betrayed-by-captain-badal-friendly-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवंत मान बोले, कैप्टन-बादल फ्रेंडली मैच से पंजाब, पंथ व पंजाबियों को धोखा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवंत मान बोले, कैप्टन-बादल फ्रेंडली मैच से पंजाब, पंथ व पंजाबियों को धोखा
Sun, 04 Aug 2019 03:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 04 Aug 2019 03:01 AM IST
विज्ञापन
भगवंत मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान और सांसद भगवंत मान ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस विधायकों ने यह बात सार्वजनिक कर दी है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और बादल परिवार में दोस्ताना संबंध हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के जरिए कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार चला रहे हैं। यह बात कांग्रेस हाईकमान के लिए बहुत बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकती है।
विज्ञापन
पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेसी विधायकों ने बादलों पर मुख्यमंत्री की मेहरबानियों के बारे में खरी-खरी सुनाकर सब कुछ साफ कर दिया है। अब कैप्टन को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रह गया है।
विज्ञापन
साफ नजर आ रहा है कि बादलों का परिवार और शाही परिवार पंजाब, पंथ और पंजाबियों के हितों को दरकिनार करके अपनी पीढ़ियों की भलाई में लगे हैं। भगवंत मान ने कहा कि निजी तौर पर कैप्टन और बादलों के दोस्ती निभाने पर किसी को ऐतराज नहीं हो सकता लेकिन यह दोस्ती पंजाब, पंथ और पंजाबियों को तबाह करने में लगी है, जो बर्दाश्त से बाहर है।
विज्ञापन
इस फ्रेंडली मैच की तबाही से बचने के लिए पंजाब, पंजाबीयत, पंथ और अपने बच्चों को प्यार करने वालों को एकजुट होना पड़ेगा अन्यथा इन ताकतवरों का अपवित्र गठजोड़ सूबे की नस्लें खा जाएगा।