फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhagwant Mann has been most searched on Google after Punjab Assembly Election

गूगल पर ट्रेडिंग में भगवंत मान: पूरे देश को पंजाब के नए सीएम की जिंदगी के बारे में जानने की उत्सुकता

Tue, 15 Mar 2022 10:10 AM IST
निवेदिता वर्मा रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 15 Mar 2022 10:10 AM IST
सार

गूगल ट्रेंड के आंकड़ों के अनुसार, भगवंत मान को सर्च करने वालों की संख्या दस मार्च को दोपहर डेढ़ बजे के करीब पीक पर थी। उस दौरान भगवंत मान के मुकाबले अरविंद केजरीवाल को सिर्फ 16 फीसदी लोग ही सर्च कर रहे थे।

विज्ञापन
Bhagwant Mann has been most searched on Google after Punjab Assembly Election
भगवंत मान। - फोटो : twitter @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की धमाकेदार जीत के बाद सीएम मनोनीत भगवंत मान के बारे में देशभर के लोग जानना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्हें गूगल पर सबसे ज्यादा तलाशा जा रहा है। गूगल ट्रेंड के आंकड़ों के मुताबिक, गूगल पर पिछले एक हफ्ते में भगवंत मान को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी ज्यादा ढूंढा गया है। लोग भगवंत मान से जुड़े कई सवाल गूगल से पूछ रहे हैं। इनमें उनके परिवार से लेकर पंजाब के नए मुख्यमंत्री बनने तक के सवाल शामिल हैं।

विज्ञापन


भगवंत मान पंजाब में आप का चुनावी चेहरा था। पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर रखा था। दस मार्च को सुबह साढ़े नौ बजे पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान आने के बाद से ही लोग भगवंत मान को गूगल पर सर्च करने लगे। दोपहर डेढ़ बजे के करीब जब नतीजे स्पष्ट हो गए और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बननी लगभग तय हो गई तो भगवंत मान को सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया।

विज्ञापन

विदेशों में भी सर्च किए जा रहे भगवंत मान 

गूगल ट्रेंड के आंकड़ों के अनुसार, भगवंत मान को सर्च करने वालों की संख्या दस मार्च को दोपहर डेढ़ बजे के करीब पीक पर थी। उस दौरान भगवंत मान के मुकाबले अरविंद केजरीवाल को सिर्फ 16 फीसदी लोग ही सर्च कर रहे थे। कुल सर्च के प्रतिशत के अनुसार, पंजाब में भगवंत को 90 फीसदी तो केजरीवाल को 10 फीसदी, चंडीगढ़ में मान को 88 फीसदी तो केजरीवाल को 12 फीसदी, दिल्ली में भगवंत मान को 76, हरियाणा में 85, हिमाचल प्रदेश में 84 और गुजरात में 82 फीसदी लोग ढूंढ रहे थे। आंकड़े बताते हैं कि भगवंत मान को सिर्फ पंजाब में ही नहीं, देश के कई राज्यों और विदेश में भी सर्च किया जा रहा था। नतीजे आने के करीब चार दिन बाद भी भगवंत मान को केजरीवाल से ज्यादा लोग इंटरनेट पर खोज रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन राज्यों के लोग गूगल पर मान को कर रहे सर्च

गूगल पर भगवंत मान को सबसे ज्यादा पंजाब में सर्च किया जा रहा है। इसके अलावा चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, गोवा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, मेघालय, सिक्किम, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, नागालैंड, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, झारखंड समेत अन्य राज्यों में गूगल पर मान के बारे में जानकारी सर्च की जा रही है। 

गूगल पर पूछे जा रहे टॉप-10 सवाल

  • भगवंत मान विनिंग मार्जिन
  • भगवंत मान कास्ट नेम
  • भगवंत मान एजुकेशन
  • भगवंत मान ड्रंक वीडियो
  • भगवंत मान कॉमेडी वीडियो
  • न्यू सीएम ऑफ पंजाब 2022
  • इज भगवंत मान मैरिड
  • भगवंत मान वाइफ
  • भगवंत मान लाइव
  • भगवंत मान सीएम ऑफ पंजाब

चन्नी सबसे कम खोजे गए, सिद्धू का रिजल्ट जानने में लोगों ने दिखाई खूब दिलचस्पी 

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पिछले सात दिनों में भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल, कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू से भी कम गूगल पर तलाशे गए। चुनाव के नतीजे आने के बाद लोगों ने भगवंत मान के बाद सबसे ज्यादा नवजोत सिंह सिद्धू को गूगल पर खोजा। लोग सिद्धू जानना चाहते थे कि सिद्धू चुनाव जीते या हार गए। ये सर्च के आंकड़े केजरीवाल से भी ज्यादा रहे। कैप्टन अमरिंदर सिंह का रिजल्ट भी जानने के लिए लोग उत्सुक दिखे लेकिन इन सभी नेताओं में सबसे कम चन्नी सर्च किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed