फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bhagwant mann, election office broked in jalalabad

भगवंत मान के कार्यालय पर फेंके गए ईंट-पत्थर, बिल्डिंग का शीशा टूटा

Wed, 28 Dec 2016 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर) Updated Wed, 28 Dec 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
bhagwant mann, election office broked in jalalabad
भगवंत मान के कार्यालय पर फेंके गए ईंट-पत्थर
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भगवंत मान के चुनाव कार्यालय पर मंगलवार रात कुछ शरारती तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की गई। रात 11-15 बजे दो बुलेट मोटरसाइकिलों पर आए पांच युवकों द्वारा भगवंत मान के कार्यालय पर सड़क किनारे से ईंट-पत्थर उठा कर फेंके और कार्यालय के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन


आप द्वारा जारी की गई सीसीटीवी फुटेज में युवक नारेबाजी भी करते दिखाई दे रहे हैं। आप की स्थानीय इकाई ने मोनू डूमड़ा व मन्ना राजपूत तथा तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ थाना सिटी में शिकायत दी है।  
विज्ञापन


थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर तेजिन्द्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी तरफ सांसद भगवंत मान ने कहा कि अकाली जितना चाहे जुल्म कर लें, विजय हमारी ही होगी। पराजय को देखते हुए अकाली बौखला गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed