{"_id":"5f05e6973dfeb841f0366992","slug":"bhagwant-mann-appealed-to-pm-modi-regarding-indian-students-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवंत मान बोले- डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी दोस्ती का भारतीय विद्यार्थियों को फायदा दिलाएं मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवंत मान बोले- डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी दोस्ती का भारतीय विद्यार्थियों को फायदा दिलाएं मोदी
Wed, 08 Jul 2020 09:04 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 08 Jul 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
सांसद भगवंत मान
- फोटो : फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वे अमेरिका में पढ़ाई कर रहे लाखों भारतीय विद्यार्थियों के हित में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी ‘दोस्ती’ का इस्तेमाल कर छात्रों को फायदा दिलाएं। ताकि एक भी भारतीय विद्यार्थी को ट्रंप प्रशासन जोर-जबरदस्ती अमेरिका छोड़ने को मजबूर न करे।
विज्ञापन
पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में भगवंत मान ने कहा कि ट्रंप प्रशासन अमेरिका के कॉलेज, यूनिवर्सिटियों में पढ़ रहे ढाई लाख से अधिक भारतीय विद्यार्थियों पर इस फैसले के साथ अमेरिका छोड़ने की तलवार लटका दी है कि कोरोना के कारण ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को वहां रहने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हरियाणा के होटलों में चौकसी बढ़ी, भेष बदलने में माहिर है विकास दुबे, पुलिस ने बनाया खास प्लान
विज्ञापन
मान ने इस फैसले को अमेरिका में पढ़ रहे उन सभी विदेशी विद्यार्थियों के साथ धक्का करार दिया, जिन्होंने अमेरिकी कॉलेज-यूनिवर्सिटियों में लाखों रुपये फीस भरी है। ऐसा फैसला न केवल उनका भविष्य धुंधला करेगा, बल्कि बड़ी आर्थिक चोट भी करेगा। ‘आप’ सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस शंकर को पत्र लिखकर भारतीय विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए तुरंत ‘व्हाइट हाउस’ के साथ बात करने की अपील की है।