फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   best comedian award to bhabi ji ghar mein hain fame rohitash gaud

भाबीजी के 'तिवारी जी' बने बेस्ट कमेडियन, पिता को समर्पित किया अवार्ड

Thu, 07 Dec 2017 03:56 PM IST
सौरव यादव/अमर उजाला, कालका
सौरव यादव/अमर उजाला, कालका Updated Thu, 07 Dec 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
best comedian award to bhabi ji ghar mein hain fame rohitash gaud
रोहिताश्व गौड़ - फोटो : अमर उजाला
मशहूर धारावाहिक भाबीजी घर पर हैं.... के मनमोहन तिवारी जी को बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी के लिए इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवार्ड से नवाजा गया है। किरदार निभाने वाले वाले कालका निवासी रोहिताश गौड़ ने अवार्ड पिता को समर्पित कर दिया। शूटिंग सेट से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि अमर उजाला से मेरा बहुत पुराना रिश्ता है, जब भी कालका में घर पर होता हूं तो अमर उजाला जरूर पढ़ता हूं। मैं इस अखबार का बहुत पुराना पाठक हूं।
विज्ञापन


मुंबई में शूटिंग की व्यस्तता होने के बावजूद मोबाइल पर अमर उजाला ई-पेपर जरूर पड़ता हूं। बता दें कि हाल ही में टीवी के सबसे बड़े अवार्ड इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवार्ड समारोह में भावीजी घर पर हैं धारावाहिक को 6 अवार्ड मिले थे। इस नाटक के लिए रोहिताश को बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी रोल के लिए सम्मानित किया गया। रोहिताश गौड़ ने बताया कि आईटीए अवार्ड सेरेमनी में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में तुषार कपूर, फराह खान, विवेक ओबराय, धीरज कुमार, अनुपम खेर, शत्रुघन सिन्हा जैसे दिग्गज कलाकार ज्यूरी में शामिल थे। बता दें कि इससे पहले लापता गंज कार्यक्रम में रोहिताश को मुकंदीलाल के किरदार के लिए व 2014 में भावीजी घर पर हैं धारावाहिक के लिए ही उन्हें व शिल्पा शिंदे को बेस्ट कॉमिक जोड़ी के लिए भी आईटीए अवार्ड मिल चुका है। रोहिताश ने बताया कि वह इस अवार्ड को हिन्दी रंगमंच की नामचीन हस्ती एवं उनके प्ररेणास्त्रोत दिवंगत पिता सुदर्शन गौड़ को समर्पित करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कालका जैसे छोटे से शहर से निकलकर मायानगरी में अपने अभिनय का लोहा मनवाने के लिए शहरवासियों सहित कालका विधायक लतिका शर्मा व शिवालिक विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष एवं रोहिताश के बचपन के दोस्त विजय बंसल ने तीसरी बार इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवार्ड मिलने पर उन्हें मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed