{"_id":"cc762da65abf9186090ab271b4a64358","slug":"bengal-tiger-in-chhatbir-zoo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बंगाल टाइगर' देखा है क्या, नहीं तो यहां आइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बंगाल टाइगर' देखा है क्या, नहीं तो यहां आइए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 27 Sep 2015 01:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना रहे हैं तो बंगाल टाइगर देखना चाहते हैं तो छतबीर जू आइए। शनिवार को भी छुट्टी का लुत्फ उठाने बड़ी संख्या में सैलानी छतबीड़ जू पहुंचे।
विज्ञापन
वहीं, जंगल के राजा ‘बंगाल टाइगर’ ने भी पिंजड़े से दहाड़ मारकर सैलानियों का स्वागत किया। तो कुछ सैलानी सहम गए तो बच्चे माता-पिता से चिपक गए।
हालांकि, जू में दिनों दिन घट रही जानवरों की संख्या को लेकर सैलानियों में नाराजगी दिखाई दी। सैलानियों का कहना है कि प्रबंधकों को चाहिए कि जू में जानवरों की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
इसके बावजूद अधिकतर सैलानियों में वाइट टाइगर का क्रेज दिखाई दिया। चंडीगढ़ निवासी कोमल ने बताया कि शनिवार को छुट्टी होने के कारण फैमिली के साथ छतबीड़ जू घूमने आई। सबसे अच्छा बंगाल टाइगर लगा।
विज्ञापन
उनका कहना है कि जू प्रबंधकों को शेरों की संख्या में और बढ़ोतरी करनी चाहिए। वहीं, जलालाबाद (पंजाब) निवासी शिंदा भन्नौट ने बताया कि वह रिश्तेदारी में चंडीगढ़ आए थे। इसके बाद वह छतबीड़ जू टहलने का प्रोग्राम बन गया।
उन्होंने बताया कि यहां काफी मजा आया। उधर, चंडीगढ़ निवासी चरणजीत सिंह ने बताया कि वह अकसर जू घूमने आते रहते हैं। यहां आकर काफी सुकून मिलता है। जू में पशु और पक्षियों को देखकर मन को खुशी मिलती है।