फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Benefit of sixth pay scale stopped for contract workers of Aarohi schools in Haryana

हरियाणा: आरोही स्कूलों के संविदा कर्मियों को छठे वेतनमान का लाभ बंद, पिछले साल जून से वेतन कर दिया गया फिक्स

Tue, 05 Jul 2022 09:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Jul 2022 09:49 PM IST
सार

आरोही मॉडल स्कूल स्टाफ एसोसिएशन के प्रधान मनोज कुमार का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में इन स्कूलों के कई बच्चे आईआईटी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाने में सफल रहे हैं। मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव व वित्त सचिव संविदा कर्मियों को जल्द पक्का कर सातवें वेतन आयोग का लाभ प्रदान करें।

विज्ञापन
Benefit of sixth pay scale stopped for contract workers of Aarohi schools in Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के 36 आरोही मॉडल स्कूलों के 310 संविदा कर्मचारियों को बीते एक साल से फिक्स वेतन मिल रहा है। इन्हें छठे वेतन आयोग का लाभ देना स्कूल शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग के आदेशानुसार जून 2021 से बंद कर दिया है। कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। अब इन स्कूलों के शिक्षकों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ज्ञापन भेजकर पक्का करने व सभी वित्तीय लाभ देने की मांग की है।

विज्ञापन

 
2013 से आरोही मॉडल स्कूलों में लगे संविदा कर्मचारियों को 2011 के बायलॉज अनुसार 2018 में पक्का होना था लेकिन सरकार ने नहीं किया। छठे वेतन आयोग का लाभ बंद होने व फिक्स वेतन मिलने पर संविदा कर्मियों को न तो सैलरी स्लिप मिल रही, न फॉर्म-16 आ रहा। बैंक लोन भी नहीं दे रहे। पहले इन्हें एचआरए, मेडिकल सुविधा, डीए इत्यादि सब लाभ मिल रहे थे। इन्हें वेतन भी चार-पांच महीनों बाद मिलता है।
विज्ञापन


उपनियम 2011 की भर्ती सेवा नियमावली (भाग 2) के बिंदु 9ए(3) के अनुसार कर्मचारी को पांच वर्ष की संतोषजनक कार्य अवधि के बाद नियमित करने का उल्लेख है। जबकि 2013 में नियुक्त प्रिंसिपल, पीजीटी और नॉन टीचिंग स्टाफ ने दिसंबर 2017 में पांच साल पूरे कर लिए हैं। शिक्षा निदेशालय ने पांच वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों का ब्योरा फरवरी 2018 में मांगा था लेकिन आज तक मामला लंबित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर 2018 में आरोही स्कूलों में कार्यरत कुछ पीजीटी हरियाणा कैडर के शेष स्कूलों में चुन लिए गए थे, तब विभाग ने उन्हें इस्तीफा देकर न जाने और जल्द नियमित करने की बात कही थी। आरोही मॉडल स्कूल स्टाफ एसोसिएशन के प्रधान मनोज कुमार का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में इन स्कूलों के कई बच्चे आईआईटी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाने में सफल रहे हैं। मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव व वित्त सचिव संविदा कर्मियों को जल्द पक्का कर सातवें वेतन आयोग का लाभ प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed