{"_id":"639b88082ee34e79ac1eeb4e","slug":"beginning-with-wins-for-maharashtra-and-haryana-chandigarh-news-pkl4714600164","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: महाराष्ट्र और हरियाणा की जीत के साथ शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: महाराष्ट्र और हरियाणा की जीत के साथ शुरूआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। महाराजा अग्रसेन ऑल इंडिया प्राइज मनी मार्स्ट्स बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरूआत वीरवार को पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हुई। पहले दिन पुरुष वर्ग के 65 आयु वर्ग में महाराष्ट्र के संजय ने उत्तराखंड के प्रदीप जोशी को 21-1, 21-5 से, हरियाणा के सतपाल ने हिमाचल प्रदेश के हरिदत्त को 21-9, 21-15 से हराया।
युगल में पुरुष वर्ग के 50 आयु वर्ग में उत्तराखंड के अमर सिंह और देव प्रकाश की जोड़ी ने पंजाब के दीपक और गांधी को 21-13, 21-14 से मात दी। मुकाबले 15-18 दिसंबर तक खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का उद्घाटन हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने किया। पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल भी मौजूद रहे। टूर्नामेंट को जिला बैडमिंटन संघ पंचकूला के सहयोग से हरियाणा बैडमिंटन संघ करवा रहा है। इसमें 35 से अधिक आयु वर्ग से लेकर 70 से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
टूर्नामेंट में केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, बंगाल, मध्यप्रदेश, झारखंड, दिल्ली, जेएंडके, हिमाचल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, चंडीगढ़, पंजाब से बैडमिंटन खिलाड़ी शिरकत करेंगे।