फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   beginning of two-day 'celerio ' expo from Maruti Suzuki

लीजिए टेस्ट ड्राइव और जानिए सेलेरियो की विशेषता

Sun, 16 Feb 2014 04:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 16 Feb 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
beginning of two-day 'celerio ' expo from Maruti Suzuki
भारत की अग्रणी कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए शनिवार से दो दिवसीय सेलेरियो एक्सपो शुरू किया।
विज्ञापन


इसका आयोजन 19 शहरों में एक साथ किया जा रहा है। इसमें ग्राहकों को सेलेरियो की विशेषताओं के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही ग्राहकों को सेलेरियो ड्राइव करने का मौका दिया जाएगा।

चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल फेज-टू के होटल केएलजी स्टार लाइट में आयोजित एक्सपो में मुख्य अतिथि क्रिकेटर और एक्टर योगराज मौजूद रहे।

कंपनी पहली बार इतने बड़े स्तर पर किसी कार की टेस्ट ड्राइव का आयोजन कर रही है। एक्सपो में ग्राहक सेलेरियो की टेस्ट ड्राइव लेकर क्रांतिकारी ईजेड ड्राइव टेक्नोलॉजी का अनुभव ले सकेंगे।
विज्ञापन


आटो गेयर शिफ्ट टेक्नोलॉजी को भी इस कार में पहली बार पेश किया गया है। सेलेरियो अपनी श्रेणी में सर्वोत्तम 23.1 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी।

मारुति सुजुकी के वाइस प्रेसीडेंट मार्केटिंग मनोहर भट्ट ने कहा कि हम सेलेरियो को पूरे देश के सामने पेश करना चाहते हैं, जिससे वह हमारी नई ईजेड ड्राइव टेक्नोलॉजी का अनुभव ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेलेरियो एक क्रांति है जो नई सुविधाजनक और ईजेड ड्राइव अनुभव का वादा करती है। सेलेरियो एक्सपो से हम चाहते हैं कि लोग इस टेक्नोलॉजी का अनुभव ले सकें।

सेलेरियो एक्सपो में ग्राहकों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए मनोरंजन का भी पूरा इंतजाम किया गया है।

इसके लिए ईजेड थीम के अनुरूप ही कई तरह के मनोरंजक क्रियाकलाप जैसे ईजेड डांस, ईजेड फिट, ईजेड देखो और ईजेड फन का आयोजन किया जाएगा।

कंपनी सेलेरियो एक्सपो में भावी खरीदारों के लिए वित्त सहयोग, बीमा और एक्चेंज आदि ऑफर भी पेश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed